अंडर 16 क्रिकेट में रायगढ़ पहुंचा सेमीफाइनल

Updated on 28-11-2023 01:42 PM

रायगढ़।  बीसीसीआई द्वारा आदेशित एवं सीएससीएस द्वारा निर्देशित अंडर 16 प्लेट ग्रुप के टूर्नामेंट में जिला रायगढ़ ने अपने दूसरे मैच मेें सरगुजा को पहली पारी की  लीड के आधार पर पराजित किया।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंबिकापुर के स्टेडियम मे प्लेट ग्रुप का अंडर 16 टूर्नामेंट जारी है।

इसमें सरगुजा और रायगढ़ के बीच दूसरा मैच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला रायगढ़ ने लिया।

पहले बैटिंग करते हुए रायगढ़ ने 147 रन बनाए जिसमें अंशुल सिंह के 49 रन शामिल रहे। इसके जवाब मे सरगुजा टीम मात्र 69 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें रायगढ़ की तरफ से निखील पटेल ने 6 और  अंशुल सिंह ने 3 विकेट लिए। दूसरी पारी मे रायगढ़ ने 327 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए। अंबिकापुर ने खेल की समाप्ति पर 40 रन बनाकर 2 विकेट खोए थे।

इस तरह मैच की समाप्ति पर पहली पारी की बढ़त की आधार पर रायगढ़ ने विजय प्राप्त कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। रायगढ़ के सेमीफाईनल पहुंचने पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, जिला स्तरीय अम्पायर महेश दधीचि, चंद्रेश यादव, मलय आईच, आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

ये थे मैच के सितारे

अंशुल सिंह, विवेक दुबे, दैविकअग्रवाल, निखील पटेल, कनिष्क कुमार

पूरे मैच के दौरान रायगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाया। जिसमें अंशुल सिंह के 49- 46 रन, विवेक दुबे के 23- 72 रन, दैविक अग्रवाल 20- 48, कनिष्क कुमार के नाबाद 13- 51, अंशुल सिंह के दूसरी पारी मे रन बनाए। इसी तरह गेंदबाजी मे निखील पटेल ने 6 विकेट, अंशुल सिंह ने 3 विकेट व विवेक दुबे ने 2 विकेट प्राप्त किए। इन नन्हे-मुन्ने खिलाडिय़ों ने पूरे मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन कर सरगुजा को एकतरफा हराते हुए सेमीफाईनल मे पहुंचकर जिला क्रिकेट संघ और रायगढ़ के समस्त खेल प्रेमियों का मस्तक ऊंचा कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.