रायपुर : मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवनों के लिए स्वीकृत की राशि

Updated on 12-02-2023 08:29 PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तामासिवनी और खोरपा में आम जनता से भेंट-मुलाकात के पश्चात शाम को अभनपुर विश्राम भवन में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी समाज के प्रतिनिधियों से सामाजिक कार्यों,  मांगों और स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक प्रतिनिधियों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में चर्चा कर फीडबैक लिया।  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से अभनपुर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर अभनपुर नगर पालिका घोषित किए जाने पर उनका गजमाला पहनाकर आभार व्यक्त किया। नेकी की कुटिया, सतनाम भवन के दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से कसेर समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर नयापारा नगर में सामाजिक भवन के लिए राशि मंजूर करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर 30 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, ढीमर समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, गोबरा नवापारा में कहार समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री द्वारा सतनामी समाज के सामुदायिक भवन तक आने-जाने के लिए सड़क कांक्रीटीकरण, कुर्मी समाज के सामाजिक भवन में बोर खनन की भी स्वीकृति प्रदान की। 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने आये कलार समाज के प्रतिनिधियों द्वारा नया रायपुर में सामुदायिक भवन के लिए जमीन की मांग पर उन्हें जमीन की रजिस्ट्री कराने कहा। सिंधी समाज के प्रतिनिधियों द्वारा झूलेलाल सामाजिक भवन के निर्माण के लिए जमीन समाज के नाम कराने की बात कही। मुख्यमंत्री से प्रगतिशील सतनामी समाज, मुस्लिम समाज, घासी घसिया साहनी समाज, गडरिया समाज, झेरिया यादव समाज, निषाद समाज, देवांगन समाज, कुर्मी समाज, सर्व ब्राम्हण समाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल से कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर ग्लेजिंग यूनिट और सामाजिक भवन के जीर्णोंद्धार की मांग की। मुख्यमंत्री से मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर मजदूरों के लिए चावड़ी निर्माण का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों ने 10 में पहले जमीन लेने कहा। कोसरिया मरार समाज द्वारा कोल्ड स्टोरेज की मांग पर समिति बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने आये सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने 50 लाख रूपए तक के कार्य के लिए पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाने का आग्रह किया। सेन समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भवन के विस्तार कराने का आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री से माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर राम वन गमन पथ के लिए आभार व्यक्त किया और गौरव पथ में महेश भवन के नाम से महेश चौक का नामकरण करने का आग्रह किया। आदिवासी धु्रव गोंड समाज के प्रतिनिधियों ने समाज के लिए किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और रायपुर जिले में सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से पहले जमीन लेने की बात कही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.