रायपुर : दूसरों को सुंदर बनाकर हुई कामता प्रसाद की जिंदगी खूबसूरत

Updated on 11-02-2023 08:34 PM

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की मदद से हुई सालाना 4 लाख रुपए की आय
ब्यूटी पार्लर में एचडी व ब्राइडल मेकअप के साथ मेहंदी, टैटू का प्रशिक्षण

रायपुर, 11 फरवरी 2023

राज्य शासन की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से कई बेरोजगार युवाओं की ज़िंदगी संवर रही है। इस योजना में राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। दुर्ग जिले के खपरी ग्राम के निवासी श्री कामता प्रसाद साहू जो कोरोना काल में बेरोजगार हो गए थे, वो अब मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर 4 लाख रुपए सालाना कमा रहे हैं। 
कामता प्रसाद ने जीवन यापन के लिए अपनी रूचि और हुनर को आय का जरिया बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर खोलने का फैसला लिया। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से 5 लाख रुपए का लोन व 75 हजार रुपए अनुदान सहायता राशि मिली थी, जिससे उनकी भी ज़िंदगी संवर गई। क्रिएटिव फील्ड में रुचि होने के चलते उनके पास मेकअप संबंधी कार्य का ज्ञान था, इसी ज्ञान का उपयोग कर उन्होंने ब्यूटी पार्लर को अपने व्यवसाय के रूप में चुना। आज ब्यूटी पार्लर से संबंधित सामान्य सेवाएं देने के साथ-साथ वे एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। ब्राइडल मेकअप के लिए तो शादी के सीजन में उनके पास विशेष डिमांड रहती है। उनका कहना है कि मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ शासन लोगों के भविष्य का निर्माण कर रहा है  जो कि भावी पीढ़ियों के लिए शासन की मंशा को दर्शाता है।
    श्री  साहू ने बताया कि  वो प्राइवेट स्कूल में विद्यार्थियों को नृत्य की शिक्षा भी देते थे परंतु कोरोना काल में नौकरी नहीं रही। लंबे समय तक बेरोजगारी का सामना किया तभी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के बारे में उन्हें जानकारी मिली जहां संबंधित अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से अवगत हुए। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन दिया और उनके रूचि अनुरूप ब्यूटी पार्लर कोर्स में प्रशिक्षण के पश्चात्  जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अनुमोदन कर बैंक से उन्हें लोन के साथ-साथ अनुदान सहायता राशि प्रदान की।
कला व हुनर बना ब्यूटी पार्लर व मेकअप वर्क को व्यवसाय चुनने का कारण 
श्री साहू ने बताया कि उन्होंने इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़ से भरतनाट्यम में एम ए किया है। भरतनाट्यम को सबसे प्राचीनतम नृत्य में से एक माना जाता है। नृत्य में चेहरे के भावभंगिमा का बड़ा महत्व इसलिए नृत्य कला को प्रस्तुत करने वाली नृत्यांगना चेहरे के श्रृंगार पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसलिए श्रृंगार कला की ओर उनकी रुचि रही और उन्होंने ब्यूटी पार्लर और मेकअप को अपने व्यवसाय के लिए चुना।
80 प्रतिशत लोन की राशि समयावधि से पूर्व वापस 
श्री साहू ने बताया कि उन्होंने बैंक से 5 लाख रूपए की राशि 5 साल की समयावधि तक लोन के रूप में लिया था।  परंतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना उनके लिए इतनी फलित साबित हुई कि वो सालाना 4 लाख रुपए से अधिक कमा रहे हैं। 02 वर्ष में ही उन्होंने लोन की 04 लाख रूपए की राशि यानि 80 प्रतिशत बैंक को जमा कर दिया।
      श्री साहू ने बताया कि पार्लर में उनके द्वारा फेशियल, ब्लिचिंग व मेकअप के अलावा मेहंदी और टैटू से संबंधित कार्य किए जाते हैं। जिसमें टेम्पररी और परमानेंट टैटू के लिए उनके पास नवीनतम डिजाईन के रूप में विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्य भी संचालित किया जाता है। जिसके अंतर्गत वो अभी तक 20 से 25 लोगों  को प्रशिक्षण दे चुके हैं। जिसमें प्रोफेशनल लेवल के कोर्स के लिए बहुत ही न्यूनतम दर की फीस उनकी संस्था में रखी गई है। वर्तमान में उनका ब्यूटी पार्लर ‘‘काया ब्यूटी एंड मेक ओवर एकेडमी’’ के नाम से सेन्ट्रल एवेन्यू स्मृति नगर में स्थित है।
एच.डी. व वाटर प्रुफ ब्राइडल मेकअप के लिए जानी जाती है उनकी शॉप
      श्री साहू ने बताया कि पार्लर में उनके द्वारा फेशियल, ब्लिचिंग व मेकअप के अलावा मेहंदी और टैटू से संबंधित कार्य किए जाते हैं। जिसमें टेम्पररी और परमानेंट टैटू के लिए उनके पास नवीनतम डिजाईन के रूप में विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्य भी संचालित किया जाता है। जिसके अंतर्गत वो अभी तक 20 से 25 लोगों  को प्रशिक्षण दे चुके हैं। जिसमें प्रोफेशनल लेवल के कोर्स के लिए बहुत ही न्यूनतम दर की फीस उनकी संस्था में रखी गई है। वर्तमान में उनका ब्यूटी पार्लर ‘‘काया ब्यूटी एंड मेक ओवर एकेडमी’’ के नाम से सेन्ट्रल एवेन्यू स्मृति नगर में स्थित है।
दुल्हन की खुबसुरती में चार-चांद लगे इसके लिए श्री साहू अपने ब्यूटी पार्लर में दुल्हनों के लिए एच.डी. व वाटर प्रुफ जैसी सुविधा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके ब्राइडल मेकअप किट में सभी आइटम हाई क्वालिटी प्रोडक्टस हैं। जिससे दुल्हन के चेहरे में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और उनकी सुंदरता लंबे समय तक टिकी रहती है। उनका वाटर प्रुफ ब्राइडल मेकअप कस्टमर द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.