रविंद्र जडेजा ने फाइनल में जीता फील्डर ऑफ द मैच का मेडल, फिर टी दिलीप को यूं दी झप्पी और पप्पी

Updated on 10-03-2025 02:59 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक दशक से ज्यादा समय के बाद कोई आईसीसी वनडे टूर्नामेंट जीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा और तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती। वहीं फाइनल मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने फील्डर ऑफ द मैच की वीडियो शेयर की है।
स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और कप्तान रोहित शर्मा को फाइनल मैच में बेस्ट फील्डर के रूप में नॉमिनेट किया गया था। लेकिन जड्डू ने बाजी मारी और फिर फील्डिंग कोच टी डिलीप ने उन्हें मेडल सौंपा। जब रविंद्र जडेजा मेडल लेने के लिए आए तो उन्होंने आते ही फील्डिंग कोच को गले लगा लिया और फिर उन्हें किस भी किया। यह देख विराट कोहली भी हंसने लगे
बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप से भारतीय ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए एक पहल की गई थी। जो भी खिलाड़ी मैच में सबसे शानदार फील्डिंग करेगा या कोई गजब का कैच पकड़ेगा तो उसे बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच का मेडल मिलेगा
रविंद्र जडेजा ने जड़ा फाइनल में विनिंग चौका

जब भारतीय टीम को जीत के लिए 7 गेदों में 2 रन की दरकार थी तो उस वक्त रविंद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे। ऐसे में जडेजा ने भारत को चौका लगाकर फाइनल मैच जिताया। वहीं जड्डू ने मैच में 1 विकेट भी अपने नाम किया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जडेजा ने कुल 5 विकेट लिए हैं और बल्ले से भी योगदान दिया है।

जडेजा ने जीती अपनी तीसरी आईसीसी ट्रॉफी

36 साल के रविंद्र जडेजा ने बीते रविवार को दुबई में अपने इंटरनेशनल करियर की तीसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती। 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा जडेजा 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का भी हिस्सा थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.