बीएमएस यूनियन के चुनाव को पंजीयक से ई फार्म की मान्यता

Updated on 11-11-2023 01:54 PM

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की सबसे बडी यूनियन बीएमएस का चुनाव जो तीन वर्ष के लिए हुआ है, उसमें राधेश्याम जयसवाल को अध्यक्ष, रविशंकर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष एवं चन्ना केशवलू को महामंत्री सहित 51 लोगो की बॉडी पंजीयक व्यवसायिक संघ द्वारा रजिस्टर्ड कर दी गई है और इन्हें फार्म ई की मान्यता इन्हें दी गई है, वहीं रामजी सिंह व अरविंद पांडे के चुनाव को पंजीयक ने निरस्त करते हुए हमारी यूनियन की निर्वाचित बॉडी को मान्यता प्रदान कर दी है। बीएमएस संयंत्र के श्रमिकों व ठेका श्रमिकों के हित में काम करेंगी। 55 साल बाद हम सत्ता में आये है। गत 6 तारीख को ई फार्म हमारा पंजीबद्ध हो गया है, हमारे सभी पदाधिकारी अपना कार्य पूर्ण करेंगे। घोषणा पत्र में हमने जो वादे किये है, उसे हम पूरा करेंगे। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से चर्चा करके हमने 32 नये डॉक्टर की पदास्थापना कराई है, जिसमें कार्डियोलाजिस्ट एवं न्यूजरो सर्जन के डॉ अपनी सेवाये देना शुरू कर दिये है, दो अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों को बुलाने हम प्रयास कर रहे है, साथ ही जो 250 स्क्यायर फीट के मकान जो बीएसपी प्रबंधन लायसेंस मे देने के लिए 5 लाख रूपये ले रही थी उसे हमने ढाई लाख रूपये करवा दिया है। इसके अलावा जो नये लोग संयंत्र में भर्ती हो रहे है, उनको वन जेड स्तर के मकान को दिलवाया जा रहा हैं। चन्ना केशवलू ने कहा कि सेक्टर 4 की घटना के बाद जो पानी टंकिया जर्जर हो गई है, या तो मरम्मत कराये या कंडम घोषित करे, ये मांग हमारे यूनियन द्वारा सीजीएम टाउनशिप से की गई है। सभी पानी टंकियों का सर्वे भी कराया गया है। डीपीएस रिसाली मरोद में कोटा के आधार पर एडमिशन भी बीएसपी के अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों का कराया जा रहा है। केशवलू ने आगे कहा कि जिस तरह नगर निगम बीएसपी से प्रापर्टी टेक्स वसूलता है और टेक्स नही देने पर तालाबंदी की बात करता है तो निगम व शहर सरकार के जनप्रतिनिधियों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। इस विधानसभा चुनाव में हमारी बीएमएस यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य पूरी ताकत के साथ राष्ट्रवादी व सनातन धर्म के साथ खडा है, व उससे पूरा मदद कर रहा है, सनातन धर्म की विजयी होगी। टाउनशिप के 50 हजार कर्मी अपनी पूरी ताकत लगाकर इस चुनाव में काम कर रहे हैं, स्थानीय जनप्रतिनिधि वर्तमान में बीसपी मैनेजमेंट पर दबाव बनाते है। संयंत्र के अंदर वाहनों की जांच करवाते है, भिलाई जो है अब अपराध व नशे का गढ बन गया है।, खाली मैदान में सिर्फ बोतल व गिलास दिखते हैं, इस भिलाई को अपराध व नशे से मुक्त करना है और शांति व अच्छे कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए हम सही व्यक्ति को चुने और उनका खुलकर समर्थन करें। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.