भाजपा सरकार में कानून का राज चलेगा, गुंडाराज नहीं बृजमोहन

Updated on 05-12-2023 01:14 PM

रायपुर।  भाजपा सरकार सुनिश्चित होने के बाद रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल एक्शन में आ गए है। अपनी नई का आगाज वे धमाकेदार अंदाज में कर रहे हैं। बीते रात उनके निर्देश पर देर रात तक खुलने वाली छोटा पारा और बैजनाथ पारा की दुकानें पुलिस द्वारा रात 10:30 बजे ही बंद करा दी गई। बृजमोहन ने साफ कह दिया है कि रायपुर शहर में अब गुंडाराज नहीं कानून का राज चलेगा। गुंडागर्दी करने वाले, नागरिकों को परेशान करने वाले सलाखों के पीछे जाएंगे।

कांग्रेस राज में रायपुर के छोटा पारा और बैजनाथ पारा एक तरह से अपराधियों का गढ़ बन गया था। यहां की दुकानें देर रात तक गुलजार रहती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस सरकार के सबसे ताकतवर लोगों का यह इलाका था, यहां उनके गुर्गों की धमक थी। बेखौफ अपराधियों का यह ठिकाना रहता था। इस वजह से क्षेत्र की आम जनता त्रस्त थी। उनकी शिकायतों को कांग्रेस सरकार के दबाव में पुलिस नजर अंदाज करती थी। बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस विषय पर कई दफा पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति जताई थी। किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

बृजमोहन ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखना हमारा पहला कर्तव्य है। बीते 5 वर्षों में रायपुर शहर सहित संपूर्ण प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। इन बढ़े अपराधों को रोककर लोगों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना बेहद जरूरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.