लटके चेहरे, टूटे दिल... फाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का हाल-बेहाल, आंसू रोकना हुआ मुश्किल

Updated on 10-03-2025 03:01 PM
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया। वहीं न्यूजीलैंड की टीम को एक और आईसीसी टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए

टूटे न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के दिल

भारत ने रविवार को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। कप्तान रोहित शर्मा की 76 रनों की शानदार पारी के साथ श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या के अहम योगदान से भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया।

लगातार हार रहे आईसीसी टूर्नामेंट

न्यूजीलैंड की टीम का लगातार बड़े मैचों में दिल टूट रहा है। न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप 2011 के सेमीफाइनल में, 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल में, 2019 के फाइनल में और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में तो हार झेलनी ही पड़ी। इसके अलावा कीवी टीम 2023 का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारी और वहीं इस टीम को अब चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय बल्लबाजों ने चेज किया टारगेट

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 251/7 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में मैदान पर उतरी भारतीय टीम को 252 रनों का लक्ष्य आसान दिख रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लगातार झटके देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.