स्कूली बच्चों ने की पहल फूड बैंक के जरिए टिफिन नही लाने वाले बच्चों को देंगे भोजन

Updated on 23-09-2022 05:17 PM
बस्तर जिले के बहुत से गांवों में खाने-पीने के पर्याप्त साधन तक उपलब्ध नहीं हैं, अब स्कूली बच्चों ने एक अनोखी पहल करते हुए अपने स्कूल में फूड बैंक खोलकर नई पहल की है जो आज सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, जिला मुख्यालय से महज 15 किमी दूर करितगांव हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढ?े वाले स्कूली बच्चों के टिफिन नहीं लाने वाले अपने साथियों की भूख मिटाने के लिए चंदा इकट्ठा कर स्कूल में फूड बैंक खोला है। जो बच्चे स्कूल आने की जल्दबाजी में अपने घर से जलपान या टिफिन नहीं ला पाते उन बच्चों को फूड बैंक से आहार खरीदकर अपनी भूख मिटा सकते हैं। इस फूड बैंक में इस बात की सुविधा दी गई है कि जिस बच्चे के पास रुपये नहीं होंगे उसे उधारी भी दी जा सकती है। स्कूल में बच्चों द्वारा फूड बैंक खोले जाने के सराहनीय पहल पर स्कूल प्रबंधन बताता है कि बच्चों की ये पहल उनकी नई सोच को दशार्ती है जो बिल्कुल ही अनूठी है।

करितगांव स्कूल के प्रभारी प्रचार्य लुप्तेश्वर आचार्य कहना है कि बात सच है कि बहुत से बच्चे दूर गांवों से आने कारण अपने घरों से भूखे ही स्कूल आ जाते हैं, लेकिन इस नायाब तरीके से अब स्कूल में उपस्थिति संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले वक्त में इस पहल में कुछ और सुधार किए जाएंगे ताकि ग्रामीण बच्चों को स्कूल आने में कोई दिक्कत न हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.