ग्रे मार्केट एक्टिविटी रोकना चाहती है SEBI

Updated on 22-01-2025 02:02 PM

स्टॉक मार्केट रेगुलेटर SEBI एक ऐसे प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है, जहां शेयर की लिस्टिंग से पहले निवेशकों को कंपनियों के शेयर में ट्रेडिंग की इजाजत मिल सके। इसके जरिए रेगुलेटर इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आने पर होने वाले ग्रे मार्केट एक्टिविटी को रोकना चाहता है।

SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने मुंबई में एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में बोलते हुए यह जानकारी दी। बुच ने कहा - शेयरों के अलॉटमेंट होने से लेकर उसकी ट्रेडिंग शुरू होने के बीच बड़े पैमाने पर अनौपचारिक ट्रेडिंग होती है। अगर निवेशक ऐसा करना चाहते हैं, तो उन्हें रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म पर ही इस तरह का मौका क्यों नहीं दिया जाए।

लिस्टिंग से पहले शेयर्स की ट्रेडिंग की सुविधा मिल सकेगी

माधबी पुरी बुच का कहना है कि लिस्टिंग से पहले भले ही स्टॉक एक्सचेंज पर शेयरों की ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन अगर शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है तो निवेशक उन शेयरों का हकदार होता है। अगर लिस्टिंग से पहले ट्रेडिंग के लिए प्लेटफॉर्म शुरू होता है, तो निवेशकों को शेयर्स की ट्रेडिंग की सुविधा मिल सकेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IPO की लिस्टिंग से होने वाले प्रॉफिट से ग्रे-मार्केट एक्टीविटी काफी बढ़ी है। माधबी पुरी बुच ने कहा कि जब वे इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं, तो ग्रे मार्केट एक्टीविटी को 'कर्ब ट्रेडिंग' कहा जाता था।

ग्रे मार्केट क्या होता है?

ग्रे मार्केट IPO में डील करने का अनाधिकारिक प्लेटफॉर्म है। ये गैर-कानूनी होने के बावजूद काफी पॉपुलर है। हालांकि, इसमें चुनिंदा लोग ही ट्रेडिंग करते हैं। इसमें आपसी भरोसे के साथ फोन पर ट्रेडिंग होती है। इसके लिए ऑपरेट करने वाले का पर्सनल कॉन्टैक्ट होना जरूरी है। ग्रे मार्केट में डील पूरा होने की गारंटी नहीं होती।

IPO क्या होता है?

जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.