अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में गुप्त मतदान

Updated on 24-11-2023 12:54 PM

बिलासपुर। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व संयुक्त मोर्चा के पुरानी पेंशन योजना बहाल करो के आह्वान पर बिलासपुर जोन के तीनों मंडल बिलासपुर रायपुर एवं नागपुर अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए गुप्त मतदान किया गया। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन के महामंत्री मनोज बेहरा के नेतृत्व में 21 व 22 नवंबर को चलाए गए इस अभियान में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना मत अनिश्चितकालीन हड़ताल के पक्ष में किया।

कर्मचारियों में नई पेंशन स्कीम के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है। मतदान हड़ताल के पक्ष में शत-प्रतिशत कर्मचारियों ने मतपत्र पर हड़ताल के पक्ष में वोट किया। मालूम हो कि एक जनवरी 2004 से नियुक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों पर नई पेंशन स्कीम लागू की गई है। इसका कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। बिलासपुर मंडल के सभी कार्यालय के सामने यूनियन के पदाधिकारी की उपस्थिति में मतदान हुआ।

श्रमिक यूनियन के सभी शाखा अध्यक्ष, सचिव एवं केंद्रीय पदाधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के कार्य स्थल पर रेल कर्मचारी के बीच पहुंचकर गुप्त मतदान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं करने की स्थिति में स्वेच्छा से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के निर्णय के पक्ष में मतदान किया। बिलासपुर मंडल शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रायगढ़ खरसिया, रनिंग शाखा, इंजीनियरिंग शाखा कार्मिक शाखा मैकेनिकल शाखा, विद्युत शाखा, लेखा विभाग, वाणिज्य, परिचालन शाखा रेल कर्मचारियों में बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल हुए। यह जानकारी श्रमिक यूनियन के मंडल संयोजक सी नवीन कुमार ने दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.