एसएस्पी ने गुलाब फूल भेंटकर मतदान दलों को किया रवाना

Updated on 06-11-2023 06:10 PM

जगदलपुर। विधानसभा निर्वाचन के तहत बस्तर जिले के तीनों विधानसभा 85-बस्तर, 86-जगदलपुर, 87 चित्रकोट और आंशिक नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय परिसर में मतदान सामग्री का वितरणकर सम्बन्धित मतदान केंद्रों के लिए वाहनों से रवाना किया गया।

मतदान सामग्रियों के वितरण के अवसर पर तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक सुब्रत गुप्ता, आरएच ठाकरे, सुदेश कुमार मोखटा की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में किया गया।

कलेक्टर ने सभी वितरण केंद्रों के स्टाल में जाकर निरीक्षण करते हुए समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रातः 7 बजे से वितरण किया गया जिसमें संगवारी मतदान केंद्र, युवा, दिव्यांग मतदान केंद्र के लिए अलग-अलग वितरण केंद्र बनाया गया था।

सामग्री मिलने के बाद  मतदान कर्मियों द्वारा मौका मिलान कर अपने दलों, सेक्टर अधिकारियों के साथ वाहनों के लिए रवाना हुए। तीनों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था को निर्बाध करवाते हुए 10.30 बजे तक सामग्री वितरण पूर्ण करवाया।

इसके बाद मतदान दलों को वाहनों से रवानगी करवाई गई। संगवारी मतदान केंद्र के महिला कर्मियों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करवाने की उत्साह दिखाई, पुलिस विभाग द्वारा इन केंद्रों के लिए महिला सुरक्षा बल भी दिया गया है।

वाहनों में दलों की रवानगी के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी  विजय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने जिले के संवेदनशील और संगवारी मतदान केंद्र मतदान कर्मियों को फूल भेंटकर दी शुभकामनाएं। सफलतापूर्वक शत प्रतिशत मतदान करवाने और सकुशल वापस आने की अपील की।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे,  अपर कलेक्टर सीपी बघेल,नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, उप निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल, रिटर्निंग अधिकारी नंद कुमार चौबे, भरत कौशिक,ओम प्रकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.