रायपुर में टीम इंडिया ने गाड़ा जीत का झंडा, ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया

Updated on 02-12-2023 12:57 PM

रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टीम इंडिया ने जीत का झंडा गाड़ है दिया है। ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में 20 रन से हराकर भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और मैच के साथ सीरीज भी हार गई। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच तीन दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।  

 भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिशस ने तीन और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो-दो विकेट लिए। एरोन हार्डी को एक विकेट मिला। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए। इसी वजह से भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका।

 ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए। ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का योगदान दिया। बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन का योगदान दिया। भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे। अक्षर पटेल ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय स्पिनर्स ने बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और अक्षर-रवि ने मिलकर आठ ओवर में 33 रन दिए और चार विकेट झटके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.