घर का भेदी लंका ढाए... सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी ही बनेगा टीम इंडिया का काल, ऑस्ट्रेलिया की तगड़ी चाल

Updated on 03-03-2025 02:35 PM
दुबई: चैंपियंस ट्रॉफी अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। इस टूर्नामेंट में टॉप चार टीमें बची हुई हैं। जहां पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। टीम इंडिया को एक और आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम से पार पाना होगा। दुबई के मैदान पर भारतीय टीम अपने स्पिनर्स के दम पर ज्यादा मजबूत नजर आती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी एक ऐसा स्पिनर है जो टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में भारतीय स्पिनर

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में तनवीर संघा भी शामिल हैं। तनवीर संघा एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं और दुबई की स्लो विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग 11 में चुन सकता है। संघा को एडम जैम्पा का जोड़ीदार बनाकर मैदान पर उतारा जा सकता है।

भारत से है कनेक्शन


तनवीर संघा का जन्म तो ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी में ही हुआ था। लेकिन उनके पिता जोगा संघा भारतीय हैं। वह पंजाब के जोगा के रहने वाले हैं। हालांकि 1997 में तनवीर के पिता भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे और उन्होंने उधर टैक्सी चलाना शुरू कर दिया था। वहीं तनवीर की मां का नाम उपनीत है और वह पेशे से अकाउंटेंट हैं। तनवीर संघा कई बार भारत आ चुके हैं, उनका इंडिया में परिवार रहता है। लेकिन क्रिकेट पर फोकस करने की वजह से पिछले कुछ साल से हिंदुस्तान नहीं आ पाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर संघा का योगदान

तनवीर संघा ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया है। उन्होंने अब तक 3 वनडे और 7 टी20 मुकाबले खेले हैं। जहां वनडे में उनके नाम 2 वहीं टी20 में 10 विकेट हैं। तनवीर संघा से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और भारतीय ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है और उनका नाम गुरिंदर सिंह संधू है।


चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, एडम ज़म्पा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.