मोदी की गारंटी की नहीं है कोई गारंटी : भूपेश बघेल

Updated on 10-11-2023 04:49 PM

सरायपाली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के 'मोदी की गारंटी' पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने काला धन वापस लाने, युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने, महंगाई कम करने समेत कई वादे किये थे जो आज तक पूरे नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि जो 9 सालों में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया उसके गारंटी की कोई गारंटी नहीं है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कांग्रेस की घोषणा पत्र के आधार पर उपस्थित जनता को फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद को जिताने की अपील की।

डॉ रमन सिंह ने सबको ठगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा में अपने भाषण में भाजपा सरकार के पिछले 15 साल के कुशासन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल के कार्यकाल में जमकर घोटाले किये और आम जनता को ठगने का काम किया। भाजपा ने 2100 समर्थन मूल्य और बोनस देने का वादा करके मुकर गए, उन्होंने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी 15 साल ठगा।

कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सरकार के दौरान पिछले 5 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से वादा निभाते हुए कर्जमाफ़ी की, हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों से 4 हजार प्रति मानक बोरा की दर पर खरीदी की। हमने बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किये जिससे हर वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा मिल रही है।

कांग्रेस की घोषणाओं पर मांगा वोट
आमसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की घोषणओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार आते ही हम किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। हम छत्तीसगढ़ के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा की सौगात देने जा रहे है। हमारी सरकार आने पर हम 17.50 लाख परिवारों को पक्का मकान देंगे। उन्होंने 6 हजार रुपये प्रति मानक तेंदूपत्ता की खरीदी, महिलाओं की कर्जमाफ़ी समेत अन्य घोषणाओं के आधार पर आम जनता से वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.