दुर्ग में मतगणना का प्रशिक्षण, बेमेतरा के अधिकारी हुए शामिल

Updated on 22-11-2023 01:06 PM

बेमेतरा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना 3 दिसम्बर है। दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद जिले के लिए नियुक्त अधिकारियों को मंगलवार को बीआईटी सभागार दुर्ग में प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विहित नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बेमेतरा ज़िले के तीनों विधानसभा के रिटार्निग ऑफिसर,सहायक रिटार्निग ऑफिसर, सहित मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्य निर्वाचन कार्यालय से आए निर्वाचन प्रशिक्षक पुल्लक भट्टाचार्य, श्रीमती गीता देवांगन ने मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन-सी प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी, इसकी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

विधानसभावार 14 टेबल में मतो की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर जो राजपत्रिक अधिकारी रेंक का होगा तथा एक गणना सहायक होंगे। प्रत्येक टेबल में माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति   रेंडमाइजेशन से की जाएगा। पहली रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में तथा दूसरा व तीसरा रेंडमाइजेशन आब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु निर्धारित लोगों को प्रवेश पास जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल में मोबाईल लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशिक्षण में दुर्ग अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, गोकुल रावटे, नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित तीनों जिले के आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाईल ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसरों को भी मोबाईल रखने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान केवल प्रेक्षक ही मोबाईल रख सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मतगणना स्थल में बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाईल ले जाने की अनुमति दी जाएगी। वीडियोग्राफी रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम के खोले जाने, स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ई.व्ही.एम. का परिवहन, मतगणना हॉल की व्यवस्थाओं, मतगणना प्रक्रिया, प्रेक्षकों द्वारा 02 ई.व्ही.एम. में गणना की, सुरक्षा व्यवस्थाओं की, अभ्यर्थी या अभ्यर्थी के अभिकर्ताओं की उपस्थिति की, परिणाम घोषणा प्रक्रिया की जाएगी। समस्त प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की सी.डी. बनाकर रखना होगा। प्रशिक्षण में आज मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु अधिकारियों को अनुशासन व शिष्टाचार के साथ मतगणना की बारीकियों के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका शत्-प्रतिशत् पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशिक्षकों के द्वारा ई.व्ही.एम. की सील तोड़ने की विधि के अलावा संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना, लाट आदि की प्रक्रियाओं एवं निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया कि दो उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त होने की स्थिति में लाट निकाला जाएगा। लाट निकालने से पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति लेना आवश्यक है। प्रशिक्षण में मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों को पहचान पत्र जारी किए जाने के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेेक्षकों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, गणना हेतु मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ई.व्ही.एम. में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के पश्चात ईवीएम तथा निर्वाचन सामग्रियों को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.