छत्‍तीसगढ़ में बड़े शहरों में मतदान की स्थिति चिंताजनक, गांवों ने पछाड़ा, जानिए कहां हुई सबसे कम वोटिंग

Updated on 18-11-2023 01:16 PM
रायपुर। Chhattisgarh Election 2023: लोकतंत्र के उत्सव में पढ़े-लिखों के शहरों की भागीदारी प्रश्न चिन्ह खड़े कर रही है, जहां ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में 75 से 84 प्रतिशत तक मतदाताओं ने भागीदारी की, वहीं रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, मुंगेली, दुर्ग जैसे बड़े शहरों के आंकड़े 65 प्रतिशत तक पहुंचते-पहुंचते हाफ गए।

रायपुर प्रदेश की राजधानी हैं, बिलासपुर न्यायधानी, वहीं भिलाई औद्योगिक नगरी है, लेकिन इन तीन बड़ों शहरों की स्थिति चिंताजनक है। यहां मतदाताओं का नहीं निकलना बड़ा सवाल खड़े कर रहा है। इसका फायदा कांग्रेस को होगा या भाजपा को होगा, यह तो मतगणना के दिन ही पता चलेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जहां काफी कम मतदान हुआ है, वहां भाजपा को नुकसान हो सकता है, वहीं 65 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले सीटों पर दोनों पार्टियों में टक्कर हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि रायपुर उत्तर में निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा समीकरण बदलने में कामयाब हो सकते हैं।

वोट नहीं किए छुट्टी मनाई

रायपुर के लिए 2018 में भी स्थिति चिंताजनक रही थी। तब यहां औसत 60 प्रतिशत तक ही मतदान हुआ था। जानकारों का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में कई पढ़े-लिखे युवा,बेरोजगार, नौकरीपेशा मतदान के दिन छुट्टी में मशगूल रहते हैं। कई व्यापारी वर्ग भी छुट्टी मनाने चले जाते हैं। हालांकि चैंबर आफ कामर्स ने व्यापारियों के ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए अभियान भी चलाया था।

पाटन में 83.90 प्रतिशत मतदान

मुख्यमंत्री के विधायकी क्षेत्र पाटन में मतदान का रिकार्ड बना गया। यहां 2018 में 81.17 प्रतिशत मतदान हुआ था,वहीं 2023 के चुनाव में यहां 83.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसी तरह अन्य ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में भी 70 से 75 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। उदाहरण के तौर पर गुंडरदेही में 83.01 प्रतिशत, संजारी बालोद में 84.07 प्रतिशत, डौंडीलोहारा में 81.24 प्रतिशत, बसना में 83.47 प्रतिशत, सामरी में 83.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया ।

विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत

सबसे कम मतदान वाले शहर

रायपुर ग्रामीण 53.80

रायपुर पश्चिम 54.68

रायपुर उत्तर 54.50

रायपुर दक्षिण 59.99

बिलासपुर 56.28

दुर्ग सिटी 62.80

भिलाई नगर 66.54

वैशाली नगर 65.67

कोरबा 65.83

अंबिकापुर 65.05

अहिवारा 67.77

मुंगेली 65.89

तखतपुर 61.50

संभागवार सीट

रायपुर संभाग 20

बिलासपुर संभाग 24

सरगुजा संभाग 14

दुर्ग संभाग 12

पाटन में 83.90 प्रतिशत मतदान

मुख्यमंत्री के विधायकी क्षेत्र पाटन में मतदान का रिकार्ड बना गया। यहां 2018 में 81.17 प्रतिशत मतदान हुआ था,वहीं 2023 के चुनाव में यहां 83.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसी तरह अन्य ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में भी 70 से 75 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। उदाहरण के तौर पर गुंडरदेही में 83.01 प्रतिशत, संजारी बालोद में 84.07 प्रतिशत, डौंडीलोहारा में 81.24 प्रतिशत, बसना में 83.47 प्रतिशत, सामरी में 83.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया ।

विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत

सबसे कम मतदान वाले शहर

रायपुर ग्रामीण 53.80

रायपुर पश्चिम 54.68

रायपुर उत्तर 54.50

रायपुर दक्षिण 59.99

बिलासपुर 56.28

दुर्ग सिटी 62.80

भिलाई नगर 66.54

वैशाली नगर 65.67

कोरबा 65.83

अंबिकापुर 65.05

अहिवारा 67.77

मुंगेली 65.89

तखतपुर 61.50

संभागवार सीट

रायपुर संभाग 20

बिलासपुर संभाग 24

सरगुजा संभाग 14

दुर्ग संभाग 12


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.