छत्तीसगढ़ के इस इलाके में सेना के हेलीकाप्टर से मतदान दल रवाना

Updated on 04-11-2023 02:34 PM

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की एकमात्र कोंटा विधानसभा, जहां पहला मतदान दल हेलीकाप्‍टर से रवाना हुआ। सुबह 8.30 बजे सेना के एमआई 17 हेलीकाप्‍टर से रवाना हुए। हेलीपेड में सीआरपीएफ डीआइजी अरविंद राय, कलेक्टर हरीश एस व एसपी किरण चव्हाण पहुंचे हैं।

शनिवार सुबह 4 बजे जिला मुख्यालय के पालिटेक्निक कालेज (स्ट्रांग रूम) से चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। मतदानकर्मियों को सुबह मतपेटी आवंटित की गई। उसके बाद बसों के माध्यम से पुलिस लाइन हेलीपेड लाया गया, जहां सुबह 8.30 बजे सेना के एमआई 17 हेलीकाप्‍टर से मतदान केंद्र भेजा गया।

बता दें कि यहां आगामी 7 नवंबर को कोंटा विधानसभा का चुनाव होना है। सीआरपीएफ डीआइजी अरविंद राय, कलेक्टर हरीश एस व एसपी किरण चव्हाण हेलीपेड पर मौजूद रहे। मतदानकर्मियों का हौसला अफजाई किया। ज्ञात हो कि नक्सली चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसके मद्देनजर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कोंटा विधानसभा के 233 मतदान केंद्र जिसमें 42 मतदान केंद्र के लिए दल को हेलीकाप्‍टर से भेजा जाएगा।

कलेक्टर हरीश एस ने बताया कि दो हेलीकाप्‍टर से मतदान दल भेजा जा रहा है। दो दिन में 42 मतदान दल को भेजा जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.