क्या कोरोना में चीन की सख्ती सिर्फ दिखावा थी:5 दावे, जिनकी दुनिया ने तारीफ की...उनकी पड़ताल ताकि आज उसकी बदहाली की वजह मिले

Updated on 22-12-2022 06:22 PM

चीन में कोरोना की नई लहर की वजह से अस्पतालों में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। परेशानी की बात यह है कि मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पॉजिटिव डॉक्टर्स को मरीजों के इलाज के लिए मजबूर किया जा रहा है।

संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे हैं। तब से अब तक शी जिनपिंग सरकार ने इससे निपटने के लिए सख्त नियम लागू किए। जीरो कोविड पॉलिसी लाई गई। बेहद सख्त लॉकडाउन लगते रहे। तमाम दावों और वादों के बावजूद कोरोना कंट्रोल नहीं किया जा सका।

10 दिन में 1000 बिस्तर वाला अस्पताल तैयार किया
वुहान में 31 दिसंबर 2019 में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 जनवरी 2020 को 1000 बेड वाला अस्पताल बनाना शुरू कर दिया था। ये 10 दिन में ही बनकर तैयार हो गया था। 2 लाख 69 हजार वर्ग फीट का यह हॉस्पिटल जब तैयार हुआ तो इस दौरान 361 लोगों की मौत हो चुकी थी।

कोरोना टेस्टिंग, क्वारेंटाइन और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग
संक्रमण के बढ़ते मामलों से फिक्रमंद सरकार ने टेस्टिंग बढ़ा दी। संक्रमित व्यक्ति के 1 किमी के दायरे में आने वाले लोगों की टेस्टिंग की गई। पूरे इलाके को क्वारेंटाइन कर दिया गया। बीजिंग के मॉल में एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। इसके बाद पूरे मॉल को सील कर दिया गया था। संक्रमण की चपेट में आए सभी लोगों के करीबियों की भी जांच की गई।

ट्रैवल बैन
वुहान में संक्रमण फैलने के बाद ही सरकार जीरो कोविड पॉलिसी ले आई थी। इसे लगातार सख्त किया जा रहा था। इसके तहत वुहान से ऑपरेट होने वाली तमाम ट्रेन और फ्लाइट बंद कर दी गईं। वुहान के बाद सबसे ज्यादा हुआनगांग और इझोऊ प्रभावित हुए थे। यहां भी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। दोनों शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ट्रेनें रोक दी गई थीं। उत्तर कोरिया बॉर्डर पर स्थित जिलिन प्रांत के लोगों पर प्रांत से बाहर और आसपास के इलाकों पर ट्रैवल बैन लगा दिया गया था।

लॉकडाउन फिर बॉर्डर सील
चीन ने कोरोना का पहला केस सामने आने के 24 दिन बाद ही लॉकडाउन लगा दिया था। 28 दिनों में कुल 1,280 मामले सामने आ चुके थे। सरकार ने स्कूल, ऑफिस, ट्रांसपोर्ट सर्विस, एयरपोर्ट, मेट्रो सेवा और लोगों के एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। लिहाजा घरों में बंद लोग खाना और दवाइयों के लिए तरस गए।

इतना ही नहीं देश की सीमाएं सील कर दी थीं। दूसरे देशों से गैरकानूनी तरीके से आने वाले लोगों को रोकने के लिए सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी। रूस से सटे शहर हीये में कोविड के जिम्मेदार लोगों की सूचना देने पर 15 लाख का इनाम तक रखा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.