छत्‍तीसगढ़ में बारिश के बाद बिगड़ा मौसम, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

Updated on 29-11-2023 12:10 PM

रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला गया है। बादलों की लुकाछिपी तो तीन-चार दिनों से चल रही थी, लेकिन मंगलवार को राजधानी समेत बस्तर, सरगुजा, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर आदि शहरों में कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं ठीक-ठाक बारिश हुई। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जांजगीर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में दिन के अधिकतम तापमान का पिछले 10 वर्षों का रिकार्ड टूटते हुए यह 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सात डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान

प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिसे दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 19.6 डिसे दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिसे कम रहा। बिलासपुर व दुर्ग में भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिसे कम रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की स्थिति निर्मित हुई है।

सहकारी समितियों में धान की सुरक्षा तेज

मौसम का मिजाज बदलने से खरीदी केंद्रों में धान की सुरक्षा के लिए भागदौड़ मची रही। सहकारी समितियों ने वर्षा की आशंका के मद्देनजर पहले से ही तैयारियां थीं, बावजूद इसके कई स्थानों पर अव्यवस्था भी रही। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मंदिर हसौद के एक केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्रों में धान को भीगने से बचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली, इंदौर व बेंगलुरु की उड़ानों पर असर

कोहरे और बारिश का असर हवाई उड़ानों पर भी रहा। रायपुर से दिल्ली, इंदौर, बेंगलुरु टेकआफ होने वाली फ्लाइट डेढ़ से दो घंटे विलंब से उड़ान भर पाई। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले विमानों पर मौसम का असर देखा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.