चक्रवाती तूफान से छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम,बारिश के साथ बढ़ेगी ठिठुरन

Updated on 01-12-2023 02:38 PM

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले संभावित चक्रवाती तूफान के चलते छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और ठिठुरन बढ़ने के साथ ही बारिश के भी आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन से पांच दिसंबर तक बस्तर क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। साथ ही शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और ठिठुरन बढ़ने वाली है। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते इन दिनों रायपुर सहित प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ने लगी है। आउटर क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ठंड से बचने आग तापते भी देखा जा सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, इसके प्रभाव से ही ठिठुरन बढ़ेगी।

क्रिकेट में नहीं होगा बारिश का खलल, छाए रहेंगे बादल

क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत वाली खबर है कि शुक्रवार को रायपुर में होने वाले भारत व आस्ट्रेलिया के बीच मैच पर बारिश खलल नहीं डालेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार है।

गर्म कपड़ों के स्टालों में आने लगी भीड़

इन दिनों ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ लगने लगी है। उपभोक्ताओं के लिए गर्म कपड़ों में 20 फीसद तक छूट दी जा रही है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आई हुई है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष गर्म कपड़ों का कारोबार काफी अच्छा रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.