छत्तीसगढ़ में बदलेगी हवा की दिशा, ठंड में होगी बढ़ोतरी

Updated on 21-11-2023 03:41 PM

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 22 नवंबर से प्रदेश में हवा उत्तर से आने की संभावना है, इसके चलते नमी की मात्रा कम होगी। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान एचपी चंद्रा ने कहा कि अब हवा उत्तर से आने के चलते आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरेगा, पर अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड अच्छी पड़ेगी, विशेषकर दिसंबर पहले सप्ताह से तो ठंड ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों सुबह-सुबह के साथ ही रात में भी ठंड काफी बढ़ने लगी है। विशेषकर ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में यह ठंड बढ़ी है।

गर्म कपड़ों पर मिल रही 20 प्रतिशत छूट

शहर में इन दिनों मोतीबाग, आमापारा, पंडरी, टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लग गए हैं। अभी गर्म कपड़ों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। गर्म कपड़ों के स्टालों में नई-नई रेंज भी मिल रही है, कपड़ा संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज उपलब्ध है, इन्हें उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.