छत्तीसगढ़ में उत्तर से हवाओं का आना शुरू, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Updated on 22-11-2023 01:04 PM

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और उत्तर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठिटुरन भी बढ़ेगी। मंगलवार को प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है।

मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। सुबह-सुबह और रात में अब ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

रायपुर के तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

गर्म कपड़ों की नई रेंज उपलब्ध

मोतीबाग चौक, पंडरी, आमापारा, टिकरापारा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लग गए हैं और इन स्टालों में नई-नई रेंज उपलब्ध है। उपभोक्ताओं के लिए इसमें 20 फीसद तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज उपलब्ध है। इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

उद्यानों में सुबह बढ़ी लोगों की संख्या

बढ़ते स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए आजकल लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लोग खानपान के साथ शरीर को स्वस्थ और फुर्तिला रखने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं।

इनमें योगा, व्यायाम, जिम और जुंबा के माध्यम से सर्दियों में शरीर को फिट रख रहे हैं। यही कारण है कि शहर के सड़क, सोसायटी और उद्यानों में तड़के ही बड़ी संख्या में लोग जागिंग और वाक के लिए पहुंच रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही जिम में भी लोगों की संख्या बढ़ने लगी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.