छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा..1 की मौत:​​​​​​​साइलो गिरने से अभी भी सुपरवाइजर, फीडर समेत 3 लापता

Updated on 10-01-2025 12:21 PM

छत्तीसगढ़ में मुंगेली के कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रामबोर्ड गांव में स्थित कुसुम इस्मेल्टर्स स्टील प्लांट में साइलो (स्टोरेज टैंक) गिरने से 6 मजदूर चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि अभी 4-5 कर्मचारी नीचे दबे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी के सुपरवाइजर जयंत साहू, फीडर अवधेश और अखिलेश लापता हैं।

SDRF और NDRF की टीम पिछले 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चालकर साइलो को हटाने की कोशिश में जुटी है। सफलता नहीं मिलने पर देर रात भिलाई से 400 टन क्षमता वाली क्रेन मंगाई गई। पूरा मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रायपुर-बिलासपुर रोड पर सरगांव से लगे गांव रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर स्टील एंड पॉवर प्लांट संचालित है। इसके डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे प्लांट में डस्ट स्टोर करने वाला साइलो टैंक अचानक नीचे गिर गया। जिससे काम कर रहे मजदूर निकल नहीं पाए और टैंक में दब गए।

एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

टैंक के नीचे दबे एक भी मजदूर को देर रात तक बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे में घायल एक अमेरीकापा के मजदूर मनोज घृतलहरे को बिलासपुर निजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरा मजदूर लखन साहू घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लांट प्रबंधन के साथ आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में प्लांट के भीतर और बाहर पूरी रात डटे रहे।

कलेक्टर बोले- युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू आपरेशन

कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि, टैंक को हटाने का काम किया जा रहा है। प्लांट प्रबंधन से बात की गई है। उन्होंने तीन मजदूरों के नीचे दबे होने की जानकारी दी है। उन्हें बाहर निकालने के लिए प्रबंधन और प्रशासन की पूरी टीम मौके पर जुटी हुई है।

रेस्क्यू में देरी, लोगों ने जमकर किया हंगामा

कर्मचारियों ने बताया कि, हादसा प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। जिसके बाद प्रबंधन ने देरी से प्रशासन को जानकारी दी। वहीं, प्रशासन के पहुंचने के बाद भी देर शाम तक रेस्क्यू में देरी होने पर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पुलिस अफसर और जवान उन्हें समझाइश देने की कोशिश करते रहे।

कलेक्टर और एसपी ने संभाला मोर्चा

हादसे की जानकारी लगते ही मुंगेली कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल मौके पर पहुंच गए हैं। पूरी रात प्रशासनिक अमला रेस्क्यू आपरेशन में जुटे रहे। पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों के अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे। फायर बिग्रेड के साथ ही एम्बुलेंस फैक्ट्री के अंदर तैनात है।

4 दिन के लिए बंद किया प्रोडक्शन

बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद विरोध और हंगामा को देखते हुए प्रबंधन ने प्लांट को तत्काल बंद कर दिया है। आनन-फानन में सभी कर्मचारियों और मजदूरों की छुट्टी कर दी गई। वहीं, प्लांट में चार दिन के लिए प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है।

350 से अधिक कर्मचारी, तीन से चार लापता

प्लांट में 350 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। इसमें करीब 350 श्रमिक अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे हैं। प्रशासन ने यहां पूरे मजदूरों की जानकारी जुटाई, जिसके बाद उनका अटेंडेन्स भी चेक किया। इसके आधार पर कंटेनर में तीन से चार मजदूर दबे होने की बात कही जा रही है।

रात भर कंटेनर को काटकर उसके अंदर के राख को हटाने का काम चलता रहा। देर रात दो क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाने की कोशिश की गई। लेकिन, ओवरलोड के चलते कंटेनर को नहीं उठाया जा सका, जिसके बाद भिलाई से क्रेन मंगाई गई। सुबह चार बजे तक कंटेनर के सपोर्टिंग एंगल को गैस कटर से काटने की कोशिश चल रही थी। प्रशासन ने स्वास्थ विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रहने कहा है।

शराब दुकानों को भी कराया बंद

इस हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। घटना के बाद सरगांव पुलिस ने आसपास के गांव की शराब दुकानों को बंद करा दिया है। दरअसल, आशंका है कि लोग शराब पीकर प्लांट में उत्पात मचा सकते हैं, जिसके कारण पुलिस को लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

इससे पहले भी क्षेत्रवासी प्लांट से हो रहे प्रदूषण से काफी परेशान रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में स्थानीय और परिजन जुट गए हैं। उनकी मांग है कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। प्रभावित परिवारों ने प्लांट प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.