भिलाई में तलवार-रॉड से हमला, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात

Updated on 18-03-2025 03:04 PM

भिलाई । हाउसिंग बोर्ड से लगे आम्रपाली वनांचल सिटी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दबंगई का नंगा नाच देखने को मिला। उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने तलवार और रॉड से जानलेवा हमला किया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हमलावर खुलेआम तलवारें लहराते हुए गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे लोग डर के मारे घरों में छिप गए। जामुल पुलिस के समय पर पहुंचने से एक बड़ी घटना टल गई।

तलवार और रॉड से हमला, पुलिस ने दबोचा
थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पेट्रोलिंग टीम को रवाना किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा और उनके पास से तलवार और रॉड जब्त कर उन्हें थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपियों कृपाल सिंह और जसपाल सिंह पर धारा 109, 296, 351(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 हजार की उधारी बना खूनी संघर्ष की वजह
घटना झूलेलाल मंदिर के पीछे प्रधानमंत्री आवास नं. 07/03, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई की है। यहां रहने वाली एम. तुलसी (50 वर्ष), जो घर में कपड़े सिलने का काम करती हैं, ने नवंबर 2024 में कृपाल सिंह से 5,000 रुपये उधार लिए थे। तय समय के अनुसार, वह अप्रैल में पैसे लौटाने वाली थी, लेकिन 17 मार्च को दोपहर 2 बजे कृपाल सिंह जबरदस्ती उधारी मांगने उसके घर पहुंच गया।

गाली-गलौज से तलवारबाजी तक पहुंचा विवाद
तुलसी ने पैसे लौटाने के लिए अप्रैल तक का वक्त मांगा, लेकिन कृपाल सिंह ने धमकी दी कि "अगर पैसे नहीं दिए तो सारा सामान उठा ले जाऊंगा।" इसी बीच उसका बेटा जसपाल सिंह भी आ गया और गाली-गलौज करने लगा। तुलसी के बेटे अजय ने विरोध किया, तो कृपाल सिंह रॉड लेकर आया और हमला कर दिया।

आसपास के लोग बीच-बचाव करने लगे, तो कृपाल और जसपाल अपने घर से तलवार निकाल लाए। कृपाल ने तुलसी पर वार किया, लेकिन वह किनारे हट गई, जिससे तलवार उसकी दाहिनी भुजा के पास लगी। जसपाल ने अजय पर तलवार से हमला किया, जिससे उसे बाएं हाथ की कोहनी और सिर के पीछे गहरी चोटें आईं।

पुलिस की तत्परता से हमलावर गिरफ्तार

जब आरोपी तलवारें लहराते हुए पूरे मोहल्ले को धमका रहे थे, तभी जामुल पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। घायल तुलसी और अजय को सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने कहा, "इस तरह की दहशत फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.