रीएजेंट घोटाला:768 हेल्थ सेंटरों की खून जांचने की मशीनें ​बिगाड़कर 400 करोड़ मांगता था शशांक

Updated on 15-05-2025 01:24 PM
रायपुर, राज्य में चर्चित रीएजेंट घोटाले के मास्टर माइंड और मोक्षित कंपनी के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा ने राजधानी सहित प्रदेश के 768 हेल्थ सेंटरों की खून जांचने की मशीनों को ही बिगाड़ दिया। उसने छह माह पहले अपने इंजीनियरों को राजधानी और आउटर के अलावा पूरे प्रदेश के हेल्थ सेंटरों में भेजे और बार कोडिंग के जरिये सारी ब्लड सेल मशीनों को लॉक करवा दिया। इससे खून की सीबीसी जांच बंद हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने चूंकि रीएजेंट घोटाले का 400 करोड़ का पेमेंट रोक दिया है, उसी पैसों को पाने के लिए उसने मशीनें लॉक करवा दी। वह स्वास्थ्य विभाग को ब्लैकमेल कर रहा था। हालांकि उसे ब्लड सेल वाली मशीनों का 38 करोड़ भुगतान कर दिया गया है। पुलिस अब शशांक के अलावा उसके पिता और कंपनी के सारे इंजीनियरों व तकनीकी स्टाफ के खिलाफ मशीनों को बिगाड़ने और मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का नया केस दर्ज करेगी।

मोक्षित कंपनी का डायरेक्टर शशांक चोपड़ा रीएजेंट घोटाले में अभी जेल में बंद है। उसके खिलाफ ईओडब्ल्यू-एसीबी जांच कर रही है। शशांक ने चार सौ करोड़ से ज्यादा का रीएजेंट सप्लाई करने के लिए शैल कंपनी बनाई। इसके अलावा उसने बाजार मूल्य से कहीं ज्यादा कीमत पर रीएजेंट बेचे।

राज्य में सरकार बदलने के बाद से ही विभागीय स्तर पर रीएजेंट घोटाले की जांच शुरू हो गई थी। उसी समय स्वास्थ्य विभाग ने रीएजेंट का भुगतान रोक दिया था। उन्हीं पैसों को पाने के लिए मोक्षित कंपनी का डायरेक्टर शशांक और उसके पिता शांतिलाल चोपड़ा प्रयास कर रहे थे। सरकारी अस्पतालों में ब्लड सेल मशीनें उसी ने सप्लाई की थी। इसका फायदा उठाकर उसने अपने इंजीनियरों के माध्यम से ये मशीन बंद करवा दी।

शशांक ने अफसरों से कहा था- रीएजेंट का पैसा मिलेगा तब मशीनें चालू करूंगा

ब्लड सेल मशीनें 2022 में मोक्षित कंपनी ने सप्लाई की थी। सभी मशीनें 3 साल तक वारंटी पीरियड में है। इसी बात का शशांक चोपड़ा ने फायदा उठाया। उसने मशीनों का साफ्टवेयर अपडेट नहीं किया। फिर उसने सभी मशीनों में बार कोडिंग कर उसे लॉक करवा दिया। पिछले साल सितंबर से मशीनें एक-एक कर बंद होने लगी।

भास्कर ने ही इसका खुलासा किया था कि जानबूझकर मशीनें बंद की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कंपनी डायरेक्टर को बुलाकर उसे मशीनें चालू करने को कहा। उस बैठक में शशांक ने साफ कहा कि जब तक उसे रीएजेंट का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वह मशीनें चालू नहीं करेगा।

क्या है पूरा मामला छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान स्वास्थ्य विभाग में सीजीएमएससी के माध्यम से बेहिसाब खरीदी की गई है। ऐसी मशीनें और उपकरण खरीदे गए जिनकी जरूरत या तो नहीं थी कम थी। मोक्षित कंपनी को इस दौरान पूरी तरह से खुली छूट दी गई थी। कंपनी को ही रीएजेंट केमिकल खरीदी का आर्डर दिया गया। इस दौरान एक साथ करीब 400 करोड़ के रीएजेंट की खरीदी कर ली गई थी। इतना रीएजेंट खरीदने के बाद ऐसे हेल्थ सेंटरों और अस्पतालों में सप्लाई किया गया, जहां न तो लैब थे न मशीनें। उसके बाद मोक्षित कंपनी से ही खून जांचने की मशीनें खरीदी गईं।

जांच कर रहे गड़बड़ी में कौन-कौन

सीजीएमएससी के माध्यम से शिकायत की गई है। उसके आधार पर परीक्षण किया जा रहा है। मशीन बंद करने वालों में कौन कौन शामिल हैं, इसकी जांच के बाद अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा। डॉ. लाल उमेद सिंह, एसएसपी रायपुर

मशीनें ऐसी सप्लाई की जाे मोक्षित कंपनी के रीएजेंट से ही जांच करे मोक्षित कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन अफसरों ने रीएजेंट और मशीनों की सप्लाई में पूरी प्लानिंग के साथ घोटाला किया। मोक्षित से पहले जरूरत से दोगुना रीएजेंट सप्लाई करवाया गया। उसके बाद उससे हर स्वास्थ्य केंद्र के लिए ब्लड सेल मशीनें खरीदी।

शशांक ने ऐसी मशीनें सप्लाई की जो केवल उसकी कंपनी के रीएजेंट केमिकल से ही खून की जांच करती हैं। यानी अगर कोई चाहे तो भी मोक्षित कंपनी के अलावा दूसरी किसी कंपनी का रीएजेंट न खरीदे। यही वजह है कि उसने रीएजेंट भी बाजार मूल्य से दोगुनी-तिगुनी कीमत पर सप्लाई किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.