छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी स्मृतिनगर सोसायटी का हुआ चुनाव:राजीव चौबे लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष

Updated on 12-12-2022 06:53 PM
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित स्मृति नगर का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में लगातार चौथी बार नव निर्माण पैनल के सदस्यों की एकतरफा जीत हुई। राजीव चौबे और उनके पैनल से जुड़े लोगों की एकतरफा जीत हुई है। जानकारी के मुताबिक स्मृतिनगर सोसाइटी छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे बड़ी सहकारी सोसायटी है। यह सोसायटी 164 एकड़ एरिया से अधिक क्षेत्रफल में बसी है। दुर्ग भिलाई की सबसे पॉश कालोनियों में इसका नाम आता है। इस सोसायटी में 1222 मकान है। इसके साथ ही इतनी ही संख्या में दुकाने और व्यापारिक कार्यालय स्थित हैं। इस सोसायटी में कुल 1222 सदस्य हैं। इन सदस्यों ने लगातार चौथी बार राजीव चौबे और उनके पैनल को जीत दिलाई है। राजीव चौब ने भास्कर से खास बातचीत में कहा कि उन्होंने पहले भी तीन बार अध्यक्ष रहकर सोसायटी के लिए काफी काम किया है। आगे भी वह सोसायटी के विकास और उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
जाने किसे कितने मिले वोट
चुनाव अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक राजीव चौबे को 433 वोट मिले हैं। इसी तरह मनोज अग्रवाल को 246 वोट, सुरेश कुमार अग्रवाल को 241, राजेंद्र सिंह कलसी को 413 वोट, देवव्रत चौधरी को 386 वोट, संदीप चौधरी को 422 वोट, तुलाराम टंडन को 232 वोट, कमलेश देवांगन को 184 वोट, अमित देशमुख को 383 वोट, प्रेम रंजन सिंह को 221 वोट, रीता तिवारी को 393, एसके मदनाल को 357 वोट, गणेश शंकर मिश्रा को 253 वोट, बलदेव सिंह को 216 वोट और सुरेंद्र सिंह को 380 वोट मिले हैं। इनमें 8 सबसे अधिक मत पाने वालों को संचालक मंडल में जगह दी गई।
मतदान के लिए बनाए गए थे 4 बूथ
रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास के मुताबिक सोसायटी के चुनाव में कुल 1222 सदस्यों को मतदान करना था। इसके लिए 4 बूथ बनाए गए थे। बूथ क्रमांक एक में मतदाता सूची सरल क्रमांक 1 से 300 तक, बूथ दो में 301 से 600, बूथ 3 में 601 से 900 और बूथ क्रमांक 4 में मतदाता सूची सरल क्रमांक 901 से 1222 तक के सदस्यों को वोट डालना था। मदतान सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक पूरा हुआ। इसके आधे घंटे बाद मतों की गणना की गई। इसके बाद देश शाम गिनती पूरी होने के बाद रिजल्ट घोषित किया गया। स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित स्मृति नगर भिलाई का ये चुनाव एआर रामटेके मेमोरियल मंगल भवन स्मृति नगर में संपन्न हुआ।
जीत में बजे ढोल तासे, जमकर नाचे सदस्य
चुनाव में जैसे ही राजीव चौपे पैनल की जीत हुई वहां उनकी पत्नी ने शंखनाद किया। इसके बाद वहां जमकर आतिशबाजी हुई और बटाखे फोड़े गए। इस दौरान ढोल तासे भी बजाए गए। ढोल की थाप में महिला और पुरुष सदस्यों ने जमकर डांस किया और जश्न मनाया। इस दौरान जमकर मिठाइयां एक दूसरे को खिलाई गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.