मुख्यमंत्री कन्नौजिया सोनार महापरिवार के कार्यक्रम में हुए शामिल

Updated on 17-03-2025 02:20 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में राष्ट्रीय कनौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। और समाज को सामाजिक भवन बनाने के लिए 25 लाख की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोनार समाज के 10 वीं और 12 बोर्ड वीं में अच्छे अंक लाने वाले और आई आई टी में प्रवेश पाने वाले मेडिकल में प्रवेश लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा सोनार समाज समाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। समाज द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, निर्धन बेटियों का विवाह, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण के भी सार्थक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए समाज को ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाए और कमजोर परिवार के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक बहुत बड़ा हथियार है। शिक्षा के बिना जीवन अधुरा है। शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देता है। उनका रहन-सहन सब बदल जाता है। समाज में सम्मान भी मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बने लगभग 15 माह हो गए हैं और मोदी की गारंटी को भी पूरा कर रहे हैं। नगरीय निकाय के शपथग्रहण समारोह में आज शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और हमारे पार्षद जीतकर आए हैं। वे लोगों  जशपुर के विकास कार्य के  लिए बेहतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, डां. राम प्रताप सिंह विजय आदित्य सिंह जूदेव सोनी समाज के जिला अध्यक्ष विकाश सोनी और सोनी समाज के लोग उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.