धमतरी : खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया प्रयोगशाला
Updated on
04-03-2023 09:04 PM
आगामी होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के खाद्य परिसरों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि धमतरी स्थित गंगरेल स्वीट्स अंबेडकर चौक, प्रीति स्वीट्स मार्ट रामबाग, नमकीन निर्माता अरिहंत फुड प्रोडक्ट्स देवरी का निरीक्षण किया गया। इसी तरह कुरूद स्थित बिकानेर स्वीट्स, अनुराधा स्वीट्स, कृष्णा स्वीट्स एवं भोजनालय, राज मिष्ठान भंडार, मगरलोड स्थित गुरूकृपा होटल एवं भोजनालय, लकी होटल मेघा, नगरी स्थित श्री वीरम स्टोर्स, मां बीकानेर स्वीट्स, अम्बिका किराना कुकरेल और सोनी होटल केरेगांव का निरीक्षण किया गया। साथ ही जांच के लिए काजू किंग, काला जामुन, बर्फी, खुला खोवा, सोनपापड़ी, नमकीन, बेसन, गुड़ का नमूना संग्रहण कर परीक्षण/जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य परिसरों एवं खाद्य पदार्थ बनाने वाले जगहों की सफाई रखने, गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग मिठाई और नमकीन बनाने में करने, किसी भी खाद्य पदार्थ में भांग और अखाद्य रंगों का प्रयोग नहीं करने की समझाईश दी गई। साथ ही किराना दुकानों में बिना बैच नम्बर ऐसे खाद्य पदार्थ जिसमें निर्माण और अवसान तिथि अंकित नहीं हो, विक्रय नहीं करने निर्देशित किया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को साफ-सफाई युक्त खाद्य परिसरों से ही जांच परखकर, खाद्य पदार्थों का अवसान तिथि, खाद्य लायसेंस/पंजीयन नंबर देखकर ही पैक्ड खाद्य पदार्थों का क्रय करने की अपील की गई।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…