विधानसभा में पहली बार पेश होगा E-Budget, नजीर बनेगा राज्य

Updated on 15-12-2022 10:34 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार ई-बजट (E-Budget) पेश करने की तैयारी चल रही है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इसे तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें विधायकों को विधानसभा में ही लैपटाप पर बजट की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक विधायकों को बजट की कापी उपलब्ध कराई जाती थी।

ई-बजट (E-Budget) के लिए वित्त विभाग की ओर से एक एप तैयार किया जा रहा है, जिसमें बजट से जुड़ी सभी जानकारी विधायकों को उपलब्ध होगी। इसके साथ ही विधानसभा में विधायकों की सीट पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वह आसानी से जानकारी ले सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विशेष सत्र में घोषणा की थी कि इस बार ई-बजट पेश किया जाएगा।

विधानसभा में सीट पर भी विधायकों को यह सुविधा होगी उपलब्ध

विधानसभा सचिवालय के आला अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी 90 विधायकों को सदन में बजट की कार्यवाही के लिए टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले विधानसभा में प्रश्न पूछने से लेकर जवाब तक की जानकारी के लिए विधायकों को लैपटाप उपलब्ध कराया गया है। यही नहीं, सत्र के दौरान सवाल लगाने की आनलाइन सुविधा भी शुरू की गई है।

विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि ई-बजट से विधायकों को कई तरह की सुविधा होगी। अब तक बजट से जुड़ी पुस्तिका उपलब्ध कराई जाती थी। अब पीडीएफ फार्मेट में पूरा बजट उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया जाएगा, जिससे विधायक कहीं भी बजट के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

क्षेत्र की योजनाओं और प्रगति की जानकारी E-Budget से तुरंत

वित्त विभाग की ओर से यह तैयारी की जा रही है कि विधायकों को एप पर ही उनके क्षेत्र के लिए स्वीकृत बजट की जानकारी मिल जाए। साथ ही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को भी आनलाइन दिया जाएगा। किस मद में कितना पैसा आया है, विधायकों के क्षेत्र की पिछली योजनाओं में क्या प्रगति है, कहां रुकी है, इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

E-Budget से ये होंगे फायदे

  • बजट प्रकाशित करवाने में खर्च होने वाले लाखों रुपए बचेंगे
  • पेपरलैस होने से पर्यावरण संरक्षण होगा
  • अधिकारियों के बीच काम आसान होगा
  • कर्मचारियों की दौड़-भाग बचेगी
  • कार्यालयों व विभागों के प्रस्ताव की फाइलें मंत्रालय नहीं ले जाना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.