पात्र व्यक्ति को योजना का मिले लाभ : रोहरा

Updated on 01-05-2025 01:51 PM

धमतरी। शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज नगर निगम महापौर  रामू रोहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में महापौर  रामू रोहरा ने कहा कि शासन द्वारा प्रदेशवासियां को तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु योजना प्रारंभ की गयी है, इसका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में इस योजना के तहत् वरिष्ट नागरिक और दिव्यांगों को शामिल किया जाता था। इस बार सरकार ने नियम को और अधिक सरल करते हुए विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को भी शामिल किया है। उन्होंने योजना के विभिन्न मापदंडों की जानकारी अधिकारियों से ली। श्री रोहरा ने कहा कि यात्रा पर जाने वालों को चिकित्सा प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, यात्रा के पूर्व शिविर आयोजित कर इनका स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रमाण पत्र देने कहा। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष धमतरी जिले के लिए तीर्थ यात्रा का लक्ष्य 265 दिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन निर्धारित 2 प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा, जो हिन्दी में स्पष्ट रूप से भरा गया हो। इसके साथ ही नवीनतम रंगीन पासपोर्ट फोटो भी संलग्न करना होगा। निवास सत्यापित करने हेतु आधार, राशन, ड्रायविंग लायसेंस, मतदाता पहचान पत्र अथवा राज्य शासन द्वारा स्वीकार्य अन्य को प्रमाण अथवा अभिलेख संलग्न करना होगा। इसके साथ ही मोबाईल नंबर भी आवेदन पत्र में देना अनिवार्य होगा। लिफाफे में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंकित किया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही जिस वर्ष जिस स्थान के लिए यात्रा करने है, उसका भी उल्लेख करना अनिवार्य होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति जो अकेले यात्रा करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये है, उन्हें एक सहायक को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी, जिसकी आयु 21 से 50 वर्ष हो। आवेदक को अपने नगरीय निकाय अथवा जनपद पंचायत  अथवा ग्राम पंचायत में या जिला कार्यालय समाज कल्याण द्वारा निर्धारित स्थान पर आवेदन प्रारूप समय सीमा में प्रस्तुत करना होगा।

चयन प्रक्रिया

यात्रा हैतु प्राप्त समरत आवेदनों को यात्रा/स्थानवार व्यवस्थित किया जाएगा, योजना के 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र के तथा 25 प्रतिशत हितग्राही शहरी क्षेत्र के होंगे। साथ ही इस योजना के 80 प्रतिशत हितग्राही बी.पी.एल.एवं 20 प्रतिशत हितग्राही गरीबी रेखा के ऊपर के नागरिक होंगे, जो आयकर दाता न हो। प्रत्येक स्थान की यात्रा हेतु प्राप्त आवेदनों में से उपलब्ध कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा, यदि निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते है, तो लॉटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया जाएगा। कोटे के 25 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनायी जाएगी। लॉटरी निकालते समय आवेदक के आवेदन के साथ उसकी पत्नी अथवा पति (यदि उनके द्वारा भी यात्रा के लिए आवेदन किया गया हो) एवं सहायक (यदि सहायक की पात्रता हो तो और सहायक में भी यात्रा पर जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया हो) को एक मानते हुए लॉटरी निकाली जाएगी एवं लॉटरी में चयन होने पर यात्रा के लिए उपलब्ध सीट में से उतनी संख्या कम कर दी जाएगी। समूह में आवेदन किये जाने की स्थिति में पूरे समूह के सदस्यों एवं उनके सापयकों (यदि सहायक की पात्रता है और सहायक ने भी यात्रा हेतु आवेदन प्रस्तुत कर दिया हो) का एक आवेदन मानते हुए लॉटरी में सम्मिलित किया जावेगा। समूह में लॉटरी में चयन होने की स्थिति में रामूह में सम्मिलित आवेदकों की संख्या अनुसार चयन मानते हुए उतनी सख्या तक सीटें, उपलब्ध सीटों की सख्या से कम कर दी जाएगी। चयनित यात्री के यात्रा पर नहीं जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को यात्रा पर भेजा जा सकेगा। चयनित यात्रियों एवं प्रतीक्षा सूची को कलेक्टर कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं अन्य ऐसे माध्यम से, जो उचित समझे, प्रसारित किया जाएगा। केवल वह व्यक्ति ही जिसका चयन किया गया है, यात्रा पर जा सकेंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.