कंंगाल पाकिस्तान के साथ दोस्ती तो ठीक... लेकिन खैरात नहीं देगा सऊदी अरब, आर्थिक आपदा की आहट!

Updated on 13-04-2023 07:30 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सबसे बड़े दानदाता सऊदी अरब ने पाक पीएम शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ को ईद की दावत दी है। यह करीबी राजनीतिक संबंधों का सुदृढीकरण हो सकता है लेकिन अर्थशास्त्री इसे लेकर चेतावनी दे रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आतिफ मिया ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 'मंदी की स्थिति में है और संकट से तबाही की ओर बढ़ रही है'। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की बहुप्रतीक्षित आर्थिक मदद दूर-दूर तक कहीं नहीं दिख रही है और सऊदी अरब भी अब ठंडा पड़ता नजर आ रहा है।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के राज में अरब देश कह रहा है कि पिछले साल तेल के हालिया उछाल से अर्जित उसके फंड 'फ्री लंच' के लिए नहीं हैं। विश्लेषक मुशर्रफ जैदी ने पिछले हफ्ते द न्यूज इंटरनेशनल में लिखा, 'बहुत कम संभावना है कि पाकिस्तान अपने आईएमएफ कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के लिए सऊदी अरब का समर्थन हासिल कर पाएगा। अगर ऐसा हुआ भी तो यह एक अस्थायी राहत होगी।'

खैरात देने के मूड में नहीं सऊदी

उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तान आज या निकट भविष्य में सऊदी अरब से आर्थिक सहायता के किसी भी बड़े पैकेज को हासिल करने में सक्षम नहीं होगा क्योंकि इस तरह के समर्थन का मॉडल अब मौजूद नहीं है।' जैदी ने कहा, 'सऊदी अरब तेजी से बदल गया है और उसके शासक पाकिस्तान के लिए बहुत मजबूत भावनाएं रखते हैं। लेकिन वे पाकिस्तान के अभिजात वर्ग को उन रिश्तों को बिना शर्त खैरात में बदलने की अनुमति नहीं देंगे।'

दूर-दूर तक नहीं दिख रही मदद

कई ग्लोबल रिपोर्ट्स ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान जिस बेलआउट की उम्मीद कर रहा है, वह निकट भविष्य में कहीं दिखाई नहीं दे रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की 3 अप्रैल की एक रिपोर्ट ने चेतावनी दी थी कि रियाद अब पाकिस्तान और ऐसे देशों को पैसे नहीं देगा, जो अपने आर्थिक बुनियादी ढांचे में सुधार करने से इनकार कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया, 'किंगडम अभी भी विदेशों में पैसा भेज रहा है। लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा अब लाभ, प्रभुत्व और सऊदी धरती पर नए उद्योगों को शुरू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेश में जा रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.