कंगाल पाकिस्‍तान के लिए जल्‍द ही आईएमएफ से आ सकती गुड न्‍यूज, कर्ज मिलने की उम्‍मीदें बढ़ीं

Updated on 13-04-2023 07:39 PM
कराची: पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री इशाक डार की तरफ से आया नया बयान इस देश की जनता को कुछ उम्‍मीदें दे सकता है। विश्‍व बैंक और अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की एक मीटिंग में शिरकत करने के बाद डार ने भरोसा जताया है कि जल्‍द ही आईएमएफ के साथ स्‍टाफ लेवल एग्रीमेंट (एसएलए) की दिशा में कुछ सकारात्‍मक होगा। डार ने कहा कि आइईएमएफ के बोर्ड की तरफ से मंजूरी होने के बाद इस समझौते के जल्‍द साइन होने की उम्‍मीदें हैं। डार का दावा है कि मीटिंग के बाद आईएमएफ में मध्य पूर्व और मध्य एशिया विभाग के डायरेक्‍टर जिहाद अजूर ने भी उम्मीद जताई कि पाकिस्तान विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों पर अपनी प्रगति जारी रखेगा।मदद की सख्‍त जरूरत
आसमान छूती महंगाई और कम विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहे पाकिस्‍तान की अर्थव्यवस्था के लिए आईएमएफ कार्यक्रम की बहाली बहुत जरूरी हो गई है। पिछले साल नवंबर से नौवीं समीक्षा में यह कार्यक्रम ठप पड़ा है। इस साल फरवरी में भी दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई थी लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई फैसला नहीं हो सका है। जहां यूक्रेन, श्रीलंका और अर्जेंटीना को आईएमएफ की मदद मिल चुकी है तो पाकिस्‍तान बस मुंह ताकने पर मजबूर है। बुधवार को वित्त मंत्री डार के साथ वित्त और राजस्व राज्य मंत्री डॉ आयशा गौस पाशा, प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार तारिक बाजवा और राजस्व मंत्रालय के सलाहकार तारिक महमूद पाशा भी मीटिंग में मौजूद थे।
जल्‍द साइन होगा एग्रीमेंट
अमेरिका में मौजूद पाकिस्तान के राजदूत मसूद अहमद खान के अलावा स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमील अहमद को मीटिंग में बुलाया गया था। वित्‍त मंत्रालय की तरफ से बयान में कहा गया है कि जिहाद अजूर ने उम्‍मीद जताई है आईएमएफ बोर्ड की मंजूरी के बाद जल्द ही एसएलए पर साइन किए जाएंगे। उन्होंने उम्‍मीद जताई है कि पाकिस्तान विभिन्न क्षेत्रों में आईएमएफ के कार्यक्रम को समय पर पूरा करेगा। साथ ही आईएमएफ भी पाकिस्तान में आर्थिक स्थिरता लाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा। डार ने नौवीं समीक्षा के बाद पाकिस्‍तान को दिए गए समर्थन के लिए अजूर और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।
पाकिस्‍तान बोला-सभी शर्तें पूरी
बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने आईएमएफ कार्यक्रम के साथ हुई प्रगति पर चर्चा की। इसमें खासकर आईएमएफ मिशन की पाकिस्तान यात्रा के अलावा पहले के एक्‍शन पर आए नतीजों पर भी बात की गई है। डार ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्‍हें पाकिस्तान में रहने के लिए कहा। इसकी वजह से डार को अमेरिका यात्रा कैंसिल करनी पड़ गई। डार ने आईएमएफ की टीम से देश के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि फंड सुविधा के तहत नौवीं समीक्षा के लिए तय की गईं सभी शर्तों को लागू कर दिया गया है। साथ ही पाकिस्तान की सरकार आईएमएफ के साथ सभी दायित्वों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.