वित्त मंत्री चौधरी के विभागों के लिए 12,389 करोड़ की अनुदान मांगें पारित

Updated on 19-03-2025 12:42 PM
रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 12,389 करोड़ 29 लाख रुपये की अनुदान मांगें पारित की गईं।

प्रमुख बजटीय आवंटन
वित्त विभाग: 11,109 करोड़ 43 लाख रुपये
आवास एवं पर्यावरण विभाग: 1,208 करोड़ 36 लाख रुपये
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग: 71 करोड़ 49 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य पेंशन निधि अधिनियम बनाने वाला
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पेंशन निधि अधिनियम बनाने वाला देश का पहला राज्य होगा। 456 करोड़ रुपये पेंशन निधि में निवेश के लिए रखे गए हैं, ताकि भविष्य के पेंशन दायित्वों को संतुलित किया जा सके।

छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड की स्थापना
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जिसने ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड बनाया है। यह फंड राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकास को स्थायित्व देने में सहायक होगा।

राज्य की वित्तीय प्रगति और अनुदान प्रोत्साहन
संचित शोधन निधि में अवशेष ऋणों का 7.3% से अधिक निवेश, जिससे छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्यों में शामिल।
एसएनएस-स्पर्श के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश के शीर्ष 3 राज्यों में।

राज्य शासन को भारत सरकार से 500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त।

राजस्व संग्रहण में छत्तीसगढ़ पूरे देश में तीसरे स्थान पर।

आवास एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख घोषणाएं
नवा रायपुर में ‘‘अटल स्मारक और संग्रहालय’’ का निर्माण।
कंटीन्यूअस एम्बियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों की स्थापना।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर ‘‘छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र’’ का गठन।
नवा रायपुर में आईटी कंपनियों को प्लग एंड प्ले सुविधा के साथ स्पेस आवंटन, जिससे 2000 से अधिक रोजगार।

विकसित राज्य की ओर कदम
वर्ष 2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने हेतु ‘‘छत्तीसगढ़ अंजोर-विजन/2047’’ तैयार।
वित्तीय प्रबंधन सुधार के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सेल का गठन।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए डिजिटलाइजेशन और ऑनलाईन मॉनिटरिंग।

वाणिज्यिक कर (जीएसटी एवं पंजीयन) विभाग की उपलब्धियां
छत्तीसगढ़ में जीएसटी राजस्व संग्रहण 20,174 करोड़ रुपये, 15% की वृद्धि।
राज्य में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की संख्या 1.87 लाख तक पहुँची।
पंजीयन विभाग में 85 नए पदों का सृजन और 25 नए रजिस्ट्री ऑफिस भवन निर्माण।
मोबाइल एप ‘‘सुगम’’ के माध्यम से डिजिटल पंजीयन प्रणाली लागू।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह बजट राज्य को विकासशील से विकसित राज्य की ओर ले जाने का रोडमैप तैयार करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.