भोपाल के 5 नंबर मार्केट के प्रोजेक्ट को हरी झंडी:होईकोर्ट ने याचिका खारिज की

Updated on 17-01-2025 12:26 PM

राजधानी भोपाल के 5 नंबर बस स्टॉप स्थित रविशंकर शुक्ल मार्केट के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रोजेक्ट को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, याचिका पांच नंबर बस स्टॉप के पास रहने वाले 12 लोगों की तरफ से दायर की गई थी। इस याचिका में आरोप था कि एमपी हाउसिंग री-डेवलेपमेंट पॉलिसी-22 के नियमों को ताक पर रख कर यह प्रोजेक्ट निर्माण किया जा रहा है।

इस पर कोर्ट ने कहा है कि हाउसिंग बोर्ड इस प्रोजेक्ट को एमपी हाउसिंग री-डेवलेपमेंट पॉलिसी-22 के तहत कर रहा है। याचिका में इस पॉलिसी को कोई चुनौती नहीं दी ग है। किसी को व्यक्तिगत असुविधा हो सकती है, लेकिन इस आधार पर व्यापक सार्वजनिक हित के कार्यों को नहीं रोका जा सकता।

इस आदेश के बाद 45 साल पुराने जर्जर हो चुके आरएसएस मार्केट के री-डेवलपमेंट का रास्ता साफ हो गया है।

165 मकानों में से 136 ने एग्रीमेंट कर घर खाली किया नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित कर दिए गए 45 साल पुराने आरएसएस मार्केट में कुल 165 मकान हैं। इसमें से 130 घर आमजन के हैं। जिसमें में से 101 रहवासियों ने बोर्ड के साथ एग्रीमेंट कर घर खाली कर दिया है।

बाकी 35 मकान हाउसिंग बोर्ड व अन्य शासकीय विभागों के हैं। जिन लोगों ने मकान खाली कर दिया है। उन लोगों को हाउसिंग बोर्ड ने किराया देना भी शुरू कर दिया है।

नई दुकानें बनकर तैयार, जल्द शुरू होगी शिफ्टिंग इस प्रोजेक्ट में 65 दुकान भी है। इन्हें अस्थायी रूप से शिफ्ट करने के लिए हाउसिंग बोर्ड ने पास में ही नई दुकानें भी बना ली हैं। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक दुकानों की शिफ्टिंग भी अगले एक हफ्ते के अंदर भी शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जर्जर घोषित किया जा चुका राजीव गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने आरएसएस मार्केट के भवनों का स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी टेस्ट किया था। इस रिपोर्ट में 45- 50 साल पुरानी इस इमारत को पूर्णत जीर्ण-शीर्ण बताया था। नगर निगम ने भी इस इमारत को जर्जर घोषित कर दिया। लिहाजा, इसे री-डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के तहत नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर हाउसिंग बोर्ड करीब 500 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।

नए प्रोजेक्ट में 20 मंजिला 8 टावर बनेंगे री-डेवलपमेंट के तहत नए प्रोजेक्ट में यहां पर 20-20 मंजिला कुल 8 टावर बनेंगे। 1 बीएचके से लेकर 5 बीएचके तक के 380 फ्लैट और 129 दुकानें बनेंगी। अभी 65 दुकानें और 165 मकान हैं। नए प्रस्ताव के मुताबिक यहां वन बीएचके के 80, 2 बीएचके के 120, 3बीएचके के 40, 4 बीएचके के 120, 5 बीएचके के 20 फ्लैट और 129 नई दुकानें बनेंगी। इस तरह नए खरीदारों के लिए 215 फ्लैट और 64 नई दुकानें उपलब्ध होंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.