चिरायु से मिली सुनने की शक्ति, जन्म से श्रवण बाधित बच्ची का नि:शुल्क इलाज

Updated on 04-09-2022 06:02 PM

कई बच्चे जन्म से ही कुछ बीमारियों से पीड़ित रहते हैं। वहीं कई बच्चे किसी दुर्घटना या अन्य कारणों से गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच व देखभाल नहीं हो पाने की वजह से बीमारियां उनके शरीर में धीरे-धीरे बढ़ती जाती हैं और गंभीर रूप ले लेती हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. व्ही.आर. भगत ने बताया कि  राज्य सरकार द्वारा संचालित चिरायु योजना के तहत चिकित्सा दलों द्वारा आंगनबाड़ी में दर्ज व स्कूलों में अध्ययनरत 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व यथासंभव इलाज किया जाता है। इसके अंतर्गत 44 तरह की बीमारियों का उपचार किया जाता है। आँख से कम दिखाई देना, कानों से कम सुनाई देना, विटामिन की कमी, एनीमिया, हृदय रोग जैसी बीमारियों की पहचान कर उनका इलाज किया जाता है।

जिन बच्चों का इलाज स्थानीय स्तर पर संभव नहीं हो पाता उन्हें चिरायु दलों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं में रिफर कर इलाज कराया जाता है। चिरायु दल द्वारा जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग की जाती है। बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए चिरायु टीम आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में जाकर नियमित जांच करती है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 330 चिरायु दल सक्रिय हैं। इन दलों के द्वारा अप्रैल-2022 से अब तक 23 लाख 62 हजार 892 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

चिरायु दल द्वारा नियमित जांच के दौरान रायगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची नेहा (बदला हुआ नाम) श्रवण संबंधी विकार से पीड़ित पाई गई। बच्ची जन्म से ही श्रवण संबंधी विकार से पीड़ित थी। नेहा की सुनने की शक्ति अन्य बच्चों की अपेक्षा कम थी। स्क्रीनिंग के बाद नेहा को चिरायु दल द्वारा रायपुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। वहां सभी तरह की जांच के बाद स्पीच थेरेपी दी गई। चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा नेहा को 'कॉकलियर इम्प्लांटl के योग्य बताए जाने पर 22 अगस्त 2022 को एम्स रायपुर में 'कॉकलियर इम्प्लांट' किया गया। आपरेशन के बाद वह अभी स्वस्थ्य है। उसे विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। नेहा के परिवार ने इस इलाज के लिए राज्य शासन, एम्स रायपुर और रायपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकीय दल तथा स्थानीय चिरायु दल के प्रति आभार प्रकट किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.