देश के 16 राज्यो में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज यानी 18 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है।दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (18 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज 18 अक्टूबर को मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंद शहर, मोरादाबाद,गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, कानपुर, बहराइच, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, सोनभद्र, मऊ, प्रयागराज और देवरिया में भारी बारिश और आंधी के चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (18 अक्टूबर- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पटना, गया, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पटना में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, दुमका, जमशेदपुर सरायकेला, गुमला, पलामू, रामगढ़, दुमका और हजारीबाग रा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, रांची में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (18 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, देहरादून में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (18 अक्टूबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, ऊना और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में आज यानी 18 अक्टूबर को को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की संभावना): किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, डोडा, कठुआ, अनंतनाग और पहलगाम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, मालदा, हुगली, नादिया, दार्जिलिंग, नॉर्थ 24 परगना, मुर्शिदाबाद, हावड़ा और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पठानकोट, पटियाला, गुरदासपुर, चंडीगढ़, बरनावला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (18 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, सीकर, अलवर, बीकानेर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, कोटा, बारां, टोंक, उदयपुर, पाली और श्रीगंगानगर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जयपुर में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (18 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): मांडला, कटनी, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, भोपाल, इंदौर, सतना, उमरिया और पन्ना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में आज यानी 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियसल रहेगा।