खैरागढ़: डाइट के वार्षिक खेलकूद में मटका फोड़, जलेबी दौड़, रस्साकशी सहित 20 खेलों का हुआ शुभारंभ

Updated on 01-03-2023 09:55 PM

खेलकूद में सम्मिलित होकर डाइट के भावी शिक्षक करें सर्वांगीण विकास- कलेक्टर

आयोजन का शुभारंभ डाइट प्राचार्य डॉ. केवी राव ने खेल शपथ के साथ कराया

खैरागढ़: 1 मार्च 2023

नवगठित जिला केसीजी के कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ। संस्थान के प्राचार्य डॉ. के वी राव ने आयोजन का शुभारंभ खिलाड़ियों को खेल शपथ के साथ और गोला फेंककर कराया। लगभग 20 खेलों पर होगी प्रतियोगिता, जिसमें राष्ट्रीय खेल के साथ छत्तीसगढ़िया खेलों को भी शामिल किया गया है।

खेलकूद में सम्मिलित होकर डाइट के भावी शिक्षक करें सर्वांगीण विकास- कलेक्टर
केसीजी के कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा है कि खेलकूद में सम्मिलित होकर डाइट के भावी शिक्षक स्वयं का सर्वांगीण विकास करें। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी शिक्षा एवं प्राचार्य डॉ केवी राव ने खेल-शपथ के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी भावना का विकास करें। मैदान में उपस्थित डॉ. मक़सूद ने कहा कि छात्राध्यापक भावी शिक्षक हैं और खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास का लक्ष्य जरूर रखे।

वार्षिक खेलकूद में मटका फोड़, जलेबी दौड़, रस्साकशी सहित 20 खेलों का हुआ शुभारंभ
उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए डाइट के क्रीड़ा प्रभारी केके वर्मा ने कहा कि ये प्रशिक्षण के दौरान खेलकूद में प्रतिभागी के रूप में शामिल होने के साथ, मैदान निर्माण एवं निर्णायक की भूमिका भी सीखेंगे। आगे बताया कि डाइट के छात्राध्यापकों को चार समूह में बांटा गया है जिसमें सत्यम ,शिवम ,सुंदरम और मधुरम प्रत्येक दल के दल नायक एवं उप दल नायक का चुनाव किया गया। इस खेल में लगभग 20 खेलों को शामिल किया गया है जिसमें राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़िया खेलों को भी शामिल किया गया है। मुख्य रूप से गोला फेक, तवाफेक,भाला फेंक, लंबी कूद ,ऊंची कूद, खो खो ,कबड्डी, आलू दौड़,गोली चम्मच , सुई धागा,घड़ा दौड़ , गिल्ली डंडा, 100 मीटर दौड़, रिले रेस, मटका फोड़, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, कैरम एवं रस्साकशी का खेल होगा।

खेल प्रशिक्षकों व निर्णायकों का कैप, विसिल, बैच लगाकर किया स्वागत
उद्घाटन के अवसर पर खेल प्रशिक्षकों और निर्णायकों का कैप, विसिल, गुलदस्ता एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। खेल के निर्णायक के रूप में क्रांति चंद्राकर, मोरेश्वर वर्मा, नरोत्तम  उर्वसा और केके वर्मा थे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. केवी राव सहित संस्थान से सुनील शर्मा, डॉ मकसूद, डॉ. मोनिका, डॉ रचना दत्त, क्रीड़ा प्रभारी केके वर्मा, रोमेश जंघेल, क्रांति चंद्राकर, डामेश्वर सिंह, अवनी झा, खिलेश्वरी वर्मा, नागमणि  राजपूत, विद्या सौदागर सहित डाइट में अध्ययनरत प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.