कोण्डागांव: कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

Updated on 02-03-2023 09:17 PM
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने बुधवार को कलेक्टोरेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत रोजगारमूलक कार्यों को नियमित रूप से संचालित कर अधिकाधिक पंजीकृत जॉब कार्डधारी परिवारों को रोजगार सुलभ कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होने इस दिशा में सभी ग्राम पंचायतों में रोजगारमूलक कार्यों को संचालित करने कहा और एक कार्य की समाप्ति स्वीकृत दूसरा प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोनी ने जिले में स्वीकृत अमृत सरोवर निर्माण कार्यों को तेजी से संचालित कर प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किये जाने कहा। उन्होने इस ओर तकनीकी मापदण्डों को सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधन विभाग के उप अभियंताओं को मानिटरिंग किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सोनी ने वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को मद्देनजर रखते हुए बगैर अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
    कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गौठानों में नियमित रूप से गोबर की खरीदी सहित वर्मी कम्पोस्ट खाद रूपांतरण सुनिश्चित करने कहा। वहीं गोबर विक्रेताओं तथा महिला स्व-सहायता समूहों को भुगतान सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में गोबर पेंट उत्पादन ईकाई से उत्पादित ईमल्शन एवं डिस्टेंपर का उपयोग शासकीय भवनों, स्कूल, आश्रम-छात्रावासों की पुताई के लिए किये जाने कहा। इस दिशा में लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला निर्माण समिति ईत्यादि निर्माण एजेंसीज को अपने डिपाजिट कार्य के भवनों की पुताई हेतु अनिवार्य रूप से उपयोग किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं का जियो टेगिंग करने सहित एंट्री कराये जाने हेतु जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता और उप अभियंताओं को अन्य विभागों से समन्वय कर प्रगति लाने कहा। वहीं जल जीवन मिशन के कार्यों को निर्धारित तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होने जल जीवन मिशन के पाईप लाईन विस्तार कार्य करने के दौरान सड़कों को क्षतिग्रस्त करने की स्थिति में सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सोनी ने राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय सेवकों से पुरानी पेंशन योजना तथा नवीन पेंशन योजना का विकल्प प्रतिपूरित कराये जाने हेतु निर्धारित तिथि तक अनिवार्यतः प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में बस्तर विकास प्राधिकरण के स्वीकृत एवं पूर्ण कार्यों की समीक्षा कर उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये जाने के निर्देश सम्बन्धित क्रियान्वयन एजेंसीज को दिये गये। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत निर्धन परिवारों के पात्र कन्याओं का शीघ्र चयन कर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक मे राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, मुख्यमंत्री जी के घोषणाओं का क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री जनचौपाल से प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण सहित मावा कोण्डानार एवं संपर्क केन्द्र के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण ईत्यादि की बिन्दुवॉर समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान डीएफओ कोण्डागांव श्री आरके जांगड़े ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के बारे में अवगत कराते हुए किसानों के निजी भूमि सहित ग्राम पंचायतों के अधीन भूमि पर सागौन, बांस ईत्यादि प्रजाति के पौधे रोपित करने तथा अनुदान सुलभता की जानकारी दी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, डीएफओ कोण्डागांव श्री आरके जांगड़े सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जिले में पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के सीएमओ मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.