उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने लॉन्‍च की 1000 किमी रेंज वाली मिसाइल, दुश्‍मन को डराना मकसद

Updated on 14-04-2023 08:09 PM
टोक्‍यो: उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों का परीक्षण जारी रखते हुए गुरुवार को एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) दागी है। यह मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच गिरी। पड़ोसी देशों ने कहा कि उत्तर कोरिया ने संभवत: एक नयी तरह की अधिक गतिशील मिसाइल का परीक्षण किया है, जिसके बारे में पता लगाना कहीं ज्यादा मुश्किल है। मिसाइल प्रक्षेपण के मद्देनजर जापान को अपने एक द्वीप के निवासियों को एहतियातन सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहना पड़ा। हालांकि, बाद में इस आदेश को वापस ले लिया गया।

बेटी, बहन और पत्‍नी के साथ देखा लॉन्‍च
जापान की मीडिया की मानें तो यह मिसाइल ह्वासोंग-18 है। इस मिसाइल लॉन्‍च के दौरान उत्‍तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपनी बेटी, पत्‍नी और बहन के साथ मौजूद था। किम जोंग उन ने टेस्‍ट के बाद कहा कि इस मिसाइल लॉन्‍च का मकसद दुश्‍मन को डराना और उनकी चिंता बढ़ाना है। दक्षिण कोरिया की न्‍यूज एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि प्योंगयांग के आसपास के क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 7.23 बजे लॉन्च का पता चला। मिसाइल को लॉफ्टेड एंगल पर छोड़ा गया था और पानी में गिरने से पहले इसने करीब 1,000 किमी की दूरी तय की।

अब तक लॉन्‍च हुईं 100 मिसाइलें
जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजु हमादा ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने संभवत: एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया। उन्होंने कहा था कि मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में नहीं पहुंची। जापान सरकार ने गुरुवार के प्रक्षेपण के बाद उत्तरी छोर पर स्थित होक्काइदो द्वीप के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की, लेकिन बाद में सरकार ने मिसाइल संबंधी अपने इस अलर्ट को वापस ले लिया और कहा कि उसके विश्लेषण के अनुसार, मिसाइल के होक्काइदो में गिरने की कोई संभावना नहीं है। उत्तर कोरिया ने 2022 की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 100 मिसाइल दागी हैं, जिनमें से कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं।

जापान बुलाएगा मीटिंग
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि वह इस प्रक्षेपण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाने की योजना बना रहे हैं। उत्तर कोरिया, कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच जल क्षेत्र में मिसाइल का अक्सर परीक्षण करता रहता है। उत्तर कोरिया के प्रक्षेपणों के बाद दक्षिण कोरिया और जापान अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश आमतौर पर तब तक जारी नहीं करते, जब तक उन्हें यह न लगे कि ये हथियार उनके क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं।
दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास से ऊंचाई से दागी गई यह मिसाइल एक हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में गिरी। बयान में इस मिसाइल को मध्यम या लंबी दूरी का हथियार बताया गया है। वहीं, अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इसे लंबी दूरी की मिसाइल बताया, जबकि जापान ने कहा कि उत्तर कोरिया ने संभवत: अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण किया है।

सॉलिड फ्यूल वाली बैलेस्टिक मिसाइल
दक्षिण कोरिया के एक रक्षा अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि उनके देश की सेना को लगता है कि उत्तर कोरिया ने एक नयी तरह की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया, जो संभवत: ठोस ईंधन का इस्तेमाल करती है। उत्तर कोरिया की सभी ज्ञात अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल तरल प्रणोदक का इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें प्रक्षेपण से पहले भरे जाने की जरूरत पड़ती है, लेकिन ठोस-प्रणोदक वाले हथियार में ईंधन पहले से ही भरा होता है, जिससे उसका प्रक्षेपण कहीं आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाता है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने अमेरिका के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए जिन अत्याधुनिक हथियारों के विकास के संकल्प लिया है, उनमें ठोस ईंधन से संचालित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.