सदन में विपक्ष ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव, ख़ारिज होने के बाद वॉकआउट

Updated on 21-03-2025 01:58 PM
रायपुर । विधानसभा बजट सत्र के 17वें दिन शुक्रवार को विपक्ष ने धान खरीदी में कथित घोटाले को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। विपक्ष ने सरकार पर लगभग 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया और सदन की कार्यवाही रोककर इस पर चर्चा की मांग की। हालांकि, स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव नामंजूर कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने विरोध स्वरूप सदन से वॉकआउट कर दिया।

धान खरीदी घोटाले पर विपक्ष का हमला
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों की मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान उत्पादन से 36% अधिक खरीदी हो रही है, जिससे बड़े घोटाले की आशंका है। उमेश पटेल ने भी समर्थन करते हुए कहा कि धान खरीदी कोई छोटा मामला नहीं है और इस पर सदन में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के बावजूद सत्तापक्ष जवाब देने से बच रहा है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों का मुद्दा उठा
विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई के स्वामी आत्मानंद स्कूलों की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने संचालन के लिए वर्षवार आवंटन और खर्च की जानकारी मांगी और खुर्सीपार स्कूल में कॉमर्स क्लास शुरू करने की मांग की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब देते हुए कहा कि सेक्टर-9 स्कूल के संबंध में परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर 770 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री योजना में किया जाएगा शामिल
सीएम विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में 751 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। केंद्र सरकार के पीएमश्री योजना के तहत कुछ स्कूलों को शामिल किया गया है। फिलहाल प्रदेश में 341 पीएमश्री स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें कुछ आत्मानंद स्कूल भी जोड़े गए हैं।



बजट सत्र में विपक्ष के आक्रामक रुख और सरकार के जवाबी दावों के बीच यह मुद्दे चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.