नवाज शरीफ से नहीं मिले प्रिंस, शहबाज को आने से 'रोका', सऊदी अरब में पाकिस्‍तान की भारी बेइज्‍जती

Updated on 21-04-2023 06:38 PM
रियाद/इस्‍लामाबाद: लोन के लिए गिड़गिड़ा रहे कंगाल पाकिस्‍तान और सऊदी अरब के बीच रिश्‍ते ठीक नहीं लग रहे हैं। सऊदी अरब ने रमजान के महीने में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उमरा करने के लिए प्रस्‍तावित यात्रा को कथित रूप से रद कर दिया। यही नहीं शहबाज शरीफ के भाई नवाज शरीफ से सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान ने मिलने से भी इंकार कर दिया। इससे पहले शहबाज शरीफ और उनके भाई नवाज शरीफ दोनों उमरा करने के लिए सऊदी अरब पहुंचने वाले थे।

नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम ने तो उमरा किया लेकिन शहबाज शरीफ की यात्रा सऊदी अरब की ओर से रद कर दी गई। सऊदी अरब ने भले ही पाकिस्‍तान को लोन देने का वादा किया है लेकिन उसने अपनी शर्तों को बहुत कड़ा कर दिया है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक अब सऊदी अरब के प्रिंस पाकिस्‍तान के सत्‍तारूढ़ दल के नेता से मिलते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। न्‍यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने शहबाज शरीफ की यात्रा को पाकिस्‍तान में चल रहे राजनीतिक संकट को देखते हुए 'रद' किया है।

सऊदी प्रिंस ने मुलाकात के लिए नहीं दिया समय


पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शहबाज शरीफ की यात्रा को सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच टकराव को देखते हुए रद किया गया है। इससे पहले शहबाज और उनके मंत्री सभी रियाद जाने वाले थे। लेकिन सऊदी अरब के शाही परिवार और शहबाज के बीच मुलाकात के लिए कोई बैठक तय नहीं होने के बाद इस यात्रा को रद कर दिया गया। इससे पहले शहबाज शरीफ अपनी पहली विदेश यात्रा में अप्रैल महीने में तीन दिन की यात्रा पर सऊदी अरब गए थे।

सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान के न्‍योते पर शहबाज शरीफ सऊदी अरब पहुंचे थे। अब शहबाज शरीफ मई महीने में ब्रिटेन जाएंगे और किंग चार्ल्‍स तृतीय के राजतिलक समारोह में हिस्‍सा लेंगे। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान शहबाज शरीफ अपने बड़े भाई नवाज के साथ कंगाली के बीच चुनाव कराने पर चर्चा करेंगे। इससे पहले पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ के कहने पर सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान को लोन देने पर हामी भर दी थी। खुद शहबाज ने इसे स्‍वीकार किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.