होली के बाद रायपुर महापौर ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Updated on 17-03-2025 02:23 PM

रायपुर। रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने होली के बाद शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मौदहापारा, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख बाजारों और मार्गों का दौरा किया। इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 2 के जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। महापौर ने राजधानी की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए।

अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
महापौर ने मौदहापारा मुख्य मार्ग, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक और एम.जी. रोड का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने मौदहापारा में मारुति सेल्स शो रूम के सामने नाली पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का आदेश दिया। साथ ही, के.के. रोड पर नालियों पर बनाए गए अवैध पाटों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे स्वयं इन पाटों को हटा लें, अन्यथा नगर निगम अभियान चलाकर थ्रीडी मशीन से नालियों को कब्जामुक्त करेगा।

संडे बाजार और सड़कों पर अतिक्रमण पर सख्ती
महापौर ने मौदहापारा में लगने वाले संडे बाजार का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को सड़क किनारे व्यवस्थित तरीके से बैठने की हिदायत दी, ताकि यातायात प्रभावित न हो। उन्होंने एम.जी. रोड पर स्थित होटल मंजू ममता के संचालक को सड़क पर व्यवसाय न करने की कड़ी चेतावनी दी।

प्लास्टिक पर प्रतिबंध
महापौर ने एम.जी. रोड पर शाम को लगने वाली चौपाटी के दुकानदारों को प्लास्टिक की प्लेट, गिलास आदि का उपयोग पूरी तरह बंद करने और इसके बजाय कांच के बर्तनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा नालियों में फेंकने से जलभराव और मच्छरों के बढ़ने की समस्या उत्पन्न होती है। महापौर ने सफाई नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों पर पहले चेतावनी देने और फिर भी न मानने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.