रायपुर : छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंशों पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी तीन दिवसीय आयोजन 03 मार्च से
Updated on
02-03-2023 09:19 PM
पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग द्वारा ‘छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंश पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन कल 03 मार्च से प्रारंभ होगा। यह आयोजन 05 मार्च तक चलेगा। शोध-संगोष्ठी राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय सभागार में आयोजित की जा रही है। पुरात्व एवं अभिलेखागार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के क्षेत्रीय राजवंशों से संबंधित उपलब्ध स्रोतों के शोध अध्ययन द्वारा तत्कालीन इतिहास के विभिन्न पक्षों को प्रकाश में लाने और क्षेत्रीय इतिहास लेखन की समस्याओं पर विमर्श करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंशों से संबंधित विभिन्न पहलूओं, जैसे उनके वंशावलियों व कालक्रम पर नवीन प्रकाश, सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक इतिहास पर विमर्श किया जाएगा। संगोष्ठी में क्षेत्रीय राजवंशों से संबंधित अभिलेख एवं सिक्के, कला एवं स्थापत्य का विकास, राजवंशों का अभ्युदय व पतन आदि विषयों पर वक्तागण और शोधार्थी शोधपत्रों का वाचन करेंगे। संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर प्रो. एल. एस. निगम ‘छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंश और इतिहास लेखन समस्याएँ’ पर वक्तव्य देंगे। शोध संगोष्ठी में प्रो. व्योमपेश त्रिपाठी अमरकंटक, आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र रायपुर, प्रो. चंद्रशेखर गुप्त नागपुर, प्रो. आर. एन. विश्वकर्मा राजनांदगांव, श्री जी.एल. रायकवार रायपुर श्री राहुल कुमार सिंह रायपुर, प्रो. दिनेश नंदिनी परिहार रायपुर और प्रो. के.के. अग्रवाल रायपुर राज्य के विभिन्न क्षेत्रीय राजवंशों पर व्याख्यान देंगे। प्रथम दो दिन में 07 अकादमिक सत्र होंगे और प्रत्येक सत्र में 07 शोधपत्रों का वाचन और तदुपरांत वक्ताओं के व्याख्यान होंगे। अकादमिक सत्रों की समाप्ति उपरांत लोक सांस्कृतिक संस्थाओं माटी के सिंगार गिरहोला (कांकेर) और लोकरंजनी लोककला मंच रायपुर द्वारा क्षेत्रीय राजवंशों क्रमशः सिरपुर के पाण्डुवंश और रतनपुर के कलचुरीवंश की गौरवगाथा पर केन्द्रित प्रस्तुतियाँ होगी। इस संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार और ओडिशा के अध्येता भी शामिल होंगे। संगोष्ठी के अंतिम दिन विद्वान अध्येता और प्रतिभागियों द्वारा राजिम, जिला गरियाबंद के स्मारकों का शोध भ्रमण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सत्र संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय रायपुर में सम्पन्न होगा।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…