चैंपियंस ट्रॉफी के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान:नॉर्त्जे-एनगिडी की टीम में वापसी

Updated on 13-01-2025 05:25 PM

चोट के कारण पूरे घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र से बाहर रहने के बाद तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे और लुंगी एनगिडी को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में चुना गया है। नॉर्त्जे पैर की हड्डी टूटने के कारण बाहर थे, जबकि एनगिडी को कमर में चोट लगी थी। नॉर्त्जे ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 29 जून को भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में खेला था। वहीं एनगिडी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 7 अक्टूबर को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में खेला था।

2023 वर्ल्ड कप खेल चुके10 खिलाड़ी

15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व टेम्बा बावुमा कर रहे हैं और इसमें 10 प्लेयर ऐसे हैं, जो 2023 में भारत में हुए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम के सदस्य थे। वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी और रयान रिकलेटन अपना पहला सीनियर ICC इवेंट खेलेंगे। 

साउथ अफ्रीका के ग्रुप लीग का मैच पाकिस्तान 

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी में है और 21 फरवरी को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद वे 25 फरवरी को रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया से खेलेंगे और उनका अंतिम ग्रुप गेम 1 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। यह मुकाबला कराची में खेला जाएगा।

27 साल पहले चैंपियन बना था साउथ अफ्रीका 

साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 27 साल पहले अपने नाम किया था। 1998 में ये टूर्नामेंट पहली बार शुरू हुआ था और साउथ अफ्रीका इसी में विजेता बना था। इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था और साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम किया था। उस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम 245 रन बना पाई थी और साउथ अफ्रीका ने 47 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

साउथ अफ्रीका की चैंपियंस ट्रॉफी टीम 

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.