टीम इंडिया के लिए मैदान पर कब नजर आएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, तारीख नोट कर लीजिए
Updated on
14-05-2025 02:22 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। रोहित और विराट ने चंद दिनों के भीतर ने संन्यास की घोषणा की। पिछले साल भारत ने टी20 विश्व कप जीता था। फाइनल मुकाबले के बाद रोहित और विराट ने इस फॉर्मेट को छोड़ने की घोषणा कर दी थी। अब दोनों ही स्टार खिलाड़ी सिर्फ वनडे में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे।
भारत का अगला वनडे कब?
टीम इंडिया को आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाना है। वहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। तीन अगस्त को इस सीरीज की समाप्ति होनी है। इसके बाद भारत का बांग्लादेश दौरा है। 17 अगस्त को भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच होना है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन ही टी20 मैचों की सीरीज है। हालांकि दोनों देशों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत इस दौरे को छोड़ भी सकता है।
बांग्लादेश नहीं गए तो कब खेलेंगे?
भारत ने बांग्लादेश का दौरा नहीं किया तो फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा। अक्टूबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। 19 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम पर वनडे सीरीज का पहला मैच होगा। इसके बाद एडिलेड और सिडनी में दो और वनडे होंगे। भारतीय सरजमीं पर दोनों खिलाड़ी 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में नजर आ सकते हैं।
2027 में वनडे विश्व कप भी
भारतीय टीम 2023 विश्व कप के फाइनल में जाकर हार गई थी। भारत ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन वहां ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। अब 2027 विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होना है। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में होगा। विराट और रोहित इस टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश जरूर करेंगे।
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…