लैपटॉप वितरण कार्यक्रम से प्रोत्साहित होंगे विद्यार्थी :मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 27-09-2022 04:54 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर आगामी 30 सितंबर को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने आज शाम निवास पर बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रूपए की राशि प्रति विद्यार्थी के मान से उनके खाते में अंतरित की जाएगी। प्रदेश में लगभग 95 हजार विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के इस कार्यक्रम का उद्देश्य 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही अन्य सभी विद्यार्थियों को भी प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में भोपाल जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों से भी विद्यार्थियों के समूह भागीदारी के लिए आएंगे। पूरे प्रदेश में विद्यार्थी अपने विद्यालयों और अन्य स्थानों पर वेबकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हुए विद्यालय से महाविद्यालय, विश्वविद्यालय या अन्य संस्थानों में प्रवेश के साथ ही बेहतर भविष्य के लिए चिंतित होते हैं। विद्यार्थियों को ऐसे समय मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और कैरियर के प्रति गंभीर एवं उत्साहित बनाए रखने के लिए उनसे संवाद भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने लाल परेड ग्राउण्ड में होने वाले कार्यक्रम में आ रहे प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल और अन्य प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर भोपाल को दिए।

मुख्यमंत्री चौहान का संबोधन बढ़ाएगा विद्यार्थियों का हौसला

मुख्यमंत्री चौहान प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के साथ ही उन्हें संबोधित करेंगे। प्रदेश भर में उनके संबोधन को विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावक भी सुनेंगे। मुख्यमंत्री चौहान विद्यार्थियों को समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने गत माह "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत भी मामा की पाठशाला अंतर्गत विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व वर्षों में नर्मदा सेवा यात्रा और अन्य जन अभियानों के दौरान भी कक्षाएँ ली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.