युवक ने कहा स्कूली बच्चों के लिए सड़क नहीं.. मुख्यमंत्री ने दी तत्काल स्वीकृति

Updated on 02-09-2022 05:15 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही नजारा रायगढ़ जिले के नवापारा(अ) गांव में देखने को मिला जब वे लोगों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मिलने पहुँचे। कार्यक्रम में एक युवा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोडेकेला गांव में सड़क नही है , बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना होता है , कृपया सड़क बनवा दें, स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए  मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए सड़क बनवाने के निर्देश जारी कर दिए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने लारा एनटीपीसी में प्रभावित बेरोजगार युवाओं की मांग पर कहा कि आपके संघर्ष में मैं भी साथ देने आया था, पता चला है कि कुछ लोगों को नौकरी मिल गयी है बाकी सभी लोगों के लिए लारा एनटीपीसी के अधिकारियों को निर्देश देंगे कि प्रभावित योग्य लोगों को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराएं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को  कुछ माह के अंतराल के बाद फिर से भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत रायगढ़ के नवापारा (अ) से हुई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में पिछले पौने 4 साल में अभूतपूर्व विकास हुए हैं। गरीब, किसान और महिलाओं के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। सभी लोगों को आगे आकर इनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए पहले केवल 1300 सहकारी समितियां थीं। किसानों की सुविधा के लिए इसे बढ़ाकर लगभग 2000 किया गया है।राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों का हौसला बढ़ा है। उत्साह के साथ अब खेती करने लगे हैं। इसलिए 4 साल पहले जहां लगभग 70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होती थी वह बढ़कर अब 98 लाख मीट्रिक टन हो चुका है। बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना लोगों की समृद्धि के महत्वपूर्ण कारक साबित हो रहे हैं। गोठान में एक जगह मवेशियों के संकलाने से अनेक फायदे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोगों की मांग पर 400 और आत्मानंद स्कूल खोले जायेंगे। फिलहाल 279 स्कूलों में लाखों बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  को किसान बसन्त कुमार ने बताया कि मुझे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 94 – 94 हजार की दो किस्त मिली हैं। इसके साथ ही बिजली बिल में अब तक 9 हजार 194 रु की छूट मिल चुकी है। मेरा 70 हजार का कर्जा भी माफ हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि इतना फायदा हुआ तो बहू को भी कुछ लाकर दो।

कार्यक्रम में  लाल कुमार पटेल ने बताया कि गोधन न्याय योजना बहुत अच्छी है। मैं हर महीने 36 हजार का गोबर बेचता हूं। इस पैसे से अच्छे से घर- परिवार चल रहा है। मुख्यमंत्री से मृत्युंजय कुमार ने कहा कि हरियाली योजना से बहुत लाभ हुआ है, मैंने 5 हजार सागौन के पेड़ लगाए हैं। इससे 15 साल बाद करीब 4 करोड़ का फायदा होगा। मुझे राजीव गांधी किसान न्याय योजना  का 32 हजार 300 रु का  लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने किसान को लगाए गए पौधों की जानकारी पट्टे में दर्ज कराने को कहा ताकि बाद में वृक्ष काटकर बेचने में कोई दिक्कत न आए। समारोह को स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और स्थानीय विधायक प्रकाश नायक ने भी संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.