चीन से खतरा, इंडो-पैसिफिक में गश्त के लिए स्थायी तौर पर युद्धपोत तैनात करेगा ब्रिटेन

Updated on 18-04-2023 07:18 PM
लंदन: ब्रिटिश सरकार इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थायी तौर पर एक युद्धपोत को तैनात करने की तैयारी कर रही है। इसे मुख्य रूप से चीन की हरकतों पर नजर रखने के लिए तैनात किया जाएगा। यह युद्धपोत अपनी तैनाती के दौरान पूरे इंडो-पैसिफिक की गश्त करेगा। अभी तक ब्रिटिश नौसेना के युद्धपोत मिशन के आधार पर ही इस क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। वर्तमान में एशिया में ब्रिटेन के दो मिलिट्री बेस हैं, हालांकि इनमें से किसी पर भी स्थायी तौर पर युद्धपोत की तैनाती नहीं की गई है।


टाइप-31 फ्रिगेट तैनात करेगा ब्रिटेन

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश सरकार का मानना है कि पूरी दुनिया की निगाह एशिया पर है। एक ब्रिटिश अधिकारी ने बताया कि चीन को ताइवान पर हमला करने जैसा कुछ कदम उठाने से रोकने के लिए हमें इंडो पैसिफिक क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन कम से कम एक टाइप-31 फ्रिगेट तैनात करने की योजना बना रहा है। पिछले पांच दशकों में ब्रिटेन ने कभी भी एशियाई क्षेत्र में स्थायी तौर पर किसी युद्धपोत को तैनात नहीं किया है।


जापान ने नाटो की भागीदारी का किया स्वागत

जापान ने इंडो-पैसिफिक मामलों में नाटो की बढ़ती भागीदारी का स्वागत किया है। जापान ने कहा कि इंडो-पैसिफिक पूरी दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में नाटो को भी इस इलाके पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हालांकि, जापानी नेताओं और पूर्व के प्रधानमंत्रियों ने पिछले साल तक नाटो शिखर सम्मेलन और मंत्रिस्तरीय बैठकों में भाग नहीं लिया था। अप्रैल 2023 में, जापानी विदेश मंत्री ने पहली बार एक नाटो मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया और अपने स्थायी राजनयिक मिशन को स्थापित किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.