भारत से पंगा लेकर 'बेजान' हो जाएंगे तुर्की और अजरबैजान! पाकिस्तान के साथ दोस्ती पड़ेगी भारी

Updated on 14-05-2025 02:41 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण लोगों में इन देशों के खिलाफ नाराजगी है और इन देशों के सामान का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है। भारत के इन दोनों देशों के साथ अच्छे कारोबारी रिश्ते हैं। तुर्की और अजरबैजान के साथ हमारा सालाना करीब 12 अरब डॉलर का ट्रेड है। खासकर तुर्की के मामले में ट्रेड बैलेंस भारत के पक्ष में है। हाल में इन देशों में भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। लेकिन इन देशों के खुलकर पाकिस्तान का साथ देने से इस पर असर हो सकता है। एक अनुमान के मुताबिक पिछले साल तुर्की और अजरबैजान को भारतीय पर्यटकों से 4,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

कुछ ट्रैवल वेबसाइट्स ने भारतीयों को जरूरी न होने पर तुर्की और अजरबैजान की यात्रा करने से बचने की सलाह दे रही हैं। इसी तरह पुणे के कारोबारियों ने तुर्की से सेब नहीं खरीदने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey ट्रेंड कर रहा है। गोवा विलास ने तुर्की के नागरिकों को गोवा में ठहरने से सुविधा नहीं देने का फैसला किया है। कुछ ट्रैवल एजेंट लोगों को तुर्की के बजाय ग्रीस जाने की सलाह दे रहे हैं। इसी तरह उदयपुर के मार्बल ट्रेडर्स का कहना है कि उन्होंने तुर्की के साथ बिजनस खत्म कर दिया है।

भारत-तुर्की व्यापार

भारत और तुर्की के बीच व्यापार में पिछले कुछ साल में काफी तेजी आई है। 2022-23 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 13.8 बिलियन डॉलर को पार कर गया। हालांकि2023-24 में इसमें कुछ गिरावट आई और यह व्यापार 10.43 बिलियन डॉलर रहा। इसमें से भारत ने 6.65 बिलियन डॉलर का सामान बेचा और 3.78 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा। यानी ट्रेड बैलेंस भारत के पक्ष में है। इसी तरह दोनों देशों ने एकदूसरे के यहां निवेश किया है।

भारत तुर्की को खासकर गाड़ियां, केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स एक्सपोर्ट करता है। भारत तुर्की से फ्यूल, मशीनरी, सीमेंट और ड्राई फ्रूट्स मंगाता है। तुर्की की कई कंपनियां भारत में लोकप्रिय हो रही हैं। इनमें Godiva, Ulker और LC Waikiki शामिल हैं। साथ ही तुर्की के स्किनकेयर और पर्सनल केयर ब्रांड भी भारत में जगह बना रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.