टीटीपी के आतंकियों को अफगानिस्‍तान में घुसकर मारेंगे... पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने दी चेतावनी

Updated on 13-04-2023 07:37 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने अफगानिस्‍तान में सत्‍ताधारी तालिबान को चेतावनी दी है। आसिफ ने कहा है कि अगर काबुल में बैठी सरकार पाकिस्‍तान-विरोधी गतिविधियों को रोकने में नाकाम रही तो फिर अफगानिस्‍तान के अंदर घुसकर आतंकियों के अड्डे को निशाना बनाने से नहीं चूकेंगे। आसिफ ने यह बात व्‍यॉइस ऑफ अमेरिका को दिए एक खास इंटरव्‍यू में कही। आसिफ ने इसके साथ ही फरवरी में हुए अपने एक दौरे का जिक्र भी किया। उन्‍होंने कहा कि वह जब अफगानिस्‍तान की यात्रा पर गए थे तो उन्‍होंने तालिबान के नेताओं को याद दिलाया था कि वो बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर किए गए वादों को पूरा करें।

अफगान तालिबान ने तोड़ा वादा
आसिफ ने कहा कि तालिबान के नेताओं ने पाकिस्‍तान से वादा किया था कि तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के आतंकी उनकी धरती का प्रयोग नहीं करेंगे। साथ ही ये आतंकी अफगानिस्‍तान में बैठकर पाकिस्‍तान पर किसी भी आतंकी हमले की साजिश को अंजाम देने में सफल नहीं होंगे। आसिफ ने कहा कि तालिबान सरकार ने आतंकियों के खिलाफ एक्‍शन लेने का जो वादा किया था, वह उस पर खरा नहीं उतरा है।

आसिफ ने कहा, ' तालिबान ने अपना वादा पूरा नहीं किया है और अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो फिर हमें कुछ करना होगा।' आसिफ का कहना था कि इस बात में कोई शक नहीं है कि उनकी सरजमीं पर आतंकी हैं और उन्‍हें खत्‍म करना प‍ाकिस्‍तान के लिए बहुत जरूरी होगा।
आसिफ बोले- बर्दाश्‍त करना मुश्किल
उन्होंने कहा, 'हमें इन आतंकियों को मारना ही होगा क्योंकि हम इस स्थिति को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं कर सकते।' अगस्त 2021 में अफगानिस्‍तान में तालिबान ने कब्‍जा कर लिया था। पाकिस्‍तान का मानना है कि इसके बाद से ही टीटीपी की तरफ से आतंकी हमलों में इजाफा हुआ है। इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज के अनुसार, साल 2022 में देश में कम से कम 262 आतंकी हमले हुए हैं और इनमें कम से कम 89 के लिए टीटीपी जिम्मेदार था। पाकिस्‍तान का मानना है कि अफगानिस्‍तान में जब से शासन बदला है तब से ही रोजाना घातक हमले पाकिस्‍तान में हो रहे हैं जिनमें सेना और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है।
अफगानिस्‍तान में आतंकी साजिश
पाकिस्तान का आरोप है कि कुछ साल पहले अफगानिस्‍तान से लगे पाकिस्‍तान के क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन के बाद टीटीपी अफगानिस्तान से आतंकी साजिश को अंजाम देने में लगा है। पाकिस्‍तान हमेशा दावा करता आया है कि मिलिट्री ऑपरेशन की वजह से टीटीपी के हजारों लड़ाकों को भागना पड़ा था। पिछले अप्रैल में पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान में टीटीपी की एक चौकी होने का दावा किया था। आसिफ ने कहा, 'उम्मीद है कि उनके देश के लिए सुरक्षा खतरा उस बिंदु तक नहीं बढ़ेगा जहां पाकिस्‍तान को कुछ ऐसा करना पड़े जो हमारे पड़ोसियों और काबुल में हमारे भाइयों को पसंद नहीं आएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.